Let’s travel together.

इंदौर में सूरज के तीखे तेवर बढ़ाएंगे गर्मी, 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा

0 68

इंदौर। अप्रैल आते ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सूरज के तेवर और तीखे होंगे। इससे गर्मी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। बादल छाए रहने से भले ही थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन यह स्थिति सप्ताह में एक या दो दिन होगी। वैसे गर्मी बढ़ने से पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल मौसम विभाग ने 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने का अनुमान लगाया है।

राजस्थान की तरफ से आने वाली हवाओं से इंदौर और आसपास के इलाकों में गर्मी बढ़ सकती है। बादलों छाए रहने से सप्ताह के शुरूआती दिन तीन दिन तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बुधवार के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सूरज के तेवर तीखे होने के साथ ही चिलचिलाती धूप भी गर्मी बढ़ाएंगी। पारा 39 से 40 के बीच रहेगा।

अभी मौसम विभाग ने इंदौर में लू चलने के बारे में कोई अनुमान नहीं लगाया है। स्थिति सामान्य रहेगी, जिसमें सप्ताह के अंत में तापमान में उछाल रहेगा। भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक इंदौर में बादल छाए रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |     धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811