Let’s travel together.

मप्र राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी सेलिंग हेतु प्रथम चरण की चयन ट्रायल 11 मई को 

0 117

यशवंत सराठे  बरेली  रायसेन

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी सेलिंग के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु प्रथम चरण की चयन ट्रायल 11 मई को प्रातः 08 बजे शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली में रखी गई है। प्रथम चरण में चयनित खिलाड़ी द्वितीय चरण की चयन ट्रायल भोपाल में सहभागिता करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण, आवास, पौष्टिक आहार, टूर्नामेंट एक्सपोज़र आदि सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगीं। दिनांक 01 जनवरी 2012 से 01 जनवरी 2016 के मध्य जन्म लेने वाले खिलाड़ी इस चयन स्पर्धा में सम्मिलित हो सकते है। खिलाड़ी को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। चयन ट्रायल में सम्मिलित होने के इच्छुक व्यक्ति शासकीय बालक उ.मा. विद्यालय में खेल शिक्षक श्री अरविंद जरारिया एवं ग्रामीण युवा समन्वयक शशि रघुवंशी से सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811