Let’s travel together.

श्री हनुमान जन्मोत्सव के दिन बनने वाले विशेष योग, शुभ मुहूर्त

0 160

चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल चैत्र मास की पूर्णिमा 16 अप्रैल 2022, शनिवार को है। मान्यता है कि इस दिन ही पवन पुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था। हनुमान जन्मोत्सव के दिन शनिवार पड़ने के कारण इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। शास्त्रों के अनुसार, शनिवार व मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है। जानिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन बनने वाले विशेष योग, शुभ मुहूर्त-
हनुमान जन्मोत्सव के दिन रवि व हर्षण योग बन रहा है। इस दिन हस्त व चित्रा नक्षत्र रहेगा। 16 अप्रैल को हस्त नक्षत्र सुबह 08 बजकर 40 मिनट तक रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगा। इसके साथ ही रवि योग सुबह 05 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ होगा, जिसका समापन सुबह 08 बजकर 40 मिनट पर होगा। शास्त्रों के अनुसार, इन शुभ योग में किए गए कार्यों का फल शुभ मिलता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली की विधि-विधान के साथ पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। लेकिन ध्यान रहे कि हनुमान जी की पूजा करते समय प्रभु श्रीराम की भी पूजा अवश्य करें। भगवान श्रीराम की पूजा के बिना हनुमान जी की पूजा अधूरी मानी जाती है।
हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व रात्रि जमीन पर सोना चाहिए। सोने से पहले भगवान राम और माता सीता के साथ हनुमान जी का ध्यान लगाना चाहिए। इसके अगले दिन स्नान आदि करने के पश्चात हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प करें। अब पूर्व दिशा में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने करें। पूरे विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा करें। पूजा के बाद मंत्रोच्चारण करते हुए हनुमान जी का ध्यान लगाएं। कहते हैं कि ऐसा करने से संकटमोचन की कृपा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811