Let’s travel together.

इस साल राहु से प्रभावित होंगी ये राशियां, साल भर ये परेशानियां देंते रहेंगे राहु  

0 188

छाया ग्रह राहु का गोचरीय परिवर्तन मेष राशि में हो रहा है। अब से 18 महीने यानी डेढ़ साल तक राहु सेनापति मंगल की राशि मेष में राहु रहेंगे। इस गोचर से कई राशियों को सकारात्मक तो कई राशियों को इसके नकारात्मक प्रभाव भी झेलने पड़ते हैं। कहा जा रहा है कि मेष, मीन, मकर, धनु और तुला ऱाशि वालों को डेढ़ साल के लिए खास तौर पर सावधान रहना होगा।  राहु हर किसी की कुंडली और राशि के हिसाब से कार्य करता है। हर भाव के हिसाब से यह स्थिति अलग-अलग हो सकती है। राहु की नवम दृष्टि अष्टम भाव में हो तो पेट और पैर की समस्या देता है।
राहु के खराब होने से लीवर की समस्याएं, किडनी की समस्याएं, एलर्जी एवं इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। इसका साथ ही मस्तिष्क रोग, कब्ज, अतिसार, चेचक, कुष्ठ, कैंसर, हृदय रोग, त्वचा रोग भी खराब राहु की स्थिति दिखाती है।  इसके अलावा हड्डियों की समस्या गठिया, हड्डी टूटना भी खराब राहु के कारण मिलती है। जिसकी राशि में राहु खराब होता है, वह व्यक्ति बहुत छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करता है। इसके अलावा राहु के खराब होने के लक्षण मानसिक तनाव, वाणी का कठोर हो जाना, गलतफहमी और आपसी तालमेल न होना हैं। राहु शांति का उपाय आपकी कुंडली और राशि में राहु की स्थिति को देखकर ही किया जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि राहु के उपाय करने से राहु काफी हद तक शांत हो जाते हैं। इनके उपाय में नारियल का उपाय बहुत ही खास है। इसके लिए प्रत्येक अमावस्या को पांच सूखे नारियल गंदे प्रवाहित जल में प्रवाह करने चाहिए। इसके अलावा अगर राहु को पूजा से शांत करना है तो मां भगवती और भैरव जी की पूजा करें। ऐसा करने से राहु शांत होते हैं। अगर रत्न आदि से राहु को शांत नहीं कर सकते इसलिए गोमेद धारण न करें। इसके अलावा ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम: मंत्र की माला का जाप भी शेांति प्रदान करता है।  शनिवार को काला कपड़ा पहनना भी राहु शांति का उपाय है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811