Let’s travel together.

कंगना पर अभद्र पोस्ट, फंसीं सुप्रिया श्रीनेत, महिला आयोग की चुनाव आयोग से एक्शन लेने की मांग

0 81

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं अभिनेत्री कंगना रनौत पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से रनौत के बारे में कथित आपत्तिजनक पोस्ट किया गया, जिसे बाद में हटा दिया गया. किसान कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त समन्वयक अहीर ने भी रनौत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी.

एनसीडब्ल्यू ने कहा कि आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर श्रीनेत और अहीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इसने अपने पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग सुप्रिया श्रीनेत के अपमानजनक आचरण से स्तब्ध है.

कंगना रनौत के बारे में अभद्र टिप्पणी

सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के बारे में अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की थी. ऐसा व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है. रेखा शर्मा ने निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है. आइए सभी महिलाओं के लिए सम्मान और गरिमा बनाए रखें. महिलाओं का सम्मान करें.

हर महिला सम्मान की हकदार

रनौत ने भी श्रीनेत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं और हर महिला सम्मान की हकदार है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं की भूमिका निभाई है. रानी में एक भोली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी में एक राक्षसी तक. थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तो रज्जो में वेश्या का किरदार.

सुप्रिया श्रीनेत ने दी सफाई

श्रीनेत ने पूरे प्रकरण पर सफाई देते हुए कहा कि उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट तक कई लोगों की पहुंच है और उनमें से किसी ने आज बेहद अनुचित पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि जैसे ही मुझे पता चला मैंने वो पोस्ट हटा दिया. जो लोग मुझे जानते हैं, वे यह भी अच्छी तरह जानते हैं कि मैं कभी भी किसी महिला के प्रति व्यक्तिगत और अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकती. मैं जानना चाहती हूं कि यह कैसे हुआ.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811