रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
स्टेट प्रेस क्लब के तत्वावधान में मंडीदीप प्रेस क्लब का गठन किया गया जिसमें सभी पत्रकारों की आम सहमति से नगर के वरिष्ठ पत्रकार नवदुनिया मंडीदीप के संवाददाता अतीक अहमद को दो वर्ष के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया । इससे पहले पत्रकारों की बैठक पटैल ढाबा पर सम्पन्न हुई जिसमें एस सी गोयल, राजकुमार श्रीवास्तव, पंकज खत्री, अससु खान, अजय आहूजा, कैलाश नरवरे, राहुल बैरागी, नितेश पटैल, शिवपुरी गोस्वामी, मुकेश राठौर, अमित श्रीवास्तव, रामभरोस विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, रोहित ठाकुर, सुरेश मालवीय धर्मेंद्र गोस्वामी सहित अन्य साथियों ने माला पहनाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए अहमद को बधाई दी। तथा नगर के सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, एवं उधमियों ने बधाई दी।