Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बाड़ी में सोनी समाज का सम्मेलन आयोजित,सोनी समाज ने कहा शिवराज सिंह चौहान को देंगे तोहफा

0 148

बाड़ी,रायसेन ।रायसेन जिलें के अमन पैलेस में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सर्व सोनी समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भोपाल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री कृष्ण मोहन सोनी,विशेष अतिथि मप्र स्वर्ण कला बोर्ड अध्यक्ष दुर्गेश सोनी भोपाल आईटी सेल के धीरज सोनी रायसेन से वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर सोनी कर्मचारी नेता मुरारीलाल सोनी सहित पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का सर्वप्रथम हार् फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य अतिथि श्री कृष्ण मोहन सोनी द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि हमारी कई मांगे लगातार सरकार से की जा रही है जिसमें भाजपा की सरकार ने हमेशा ही हमारी मांगों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए है। हमेशा से ही हमारे संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर भारतीय जनता पार्टी ने साथ दिया है आज हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम एक यूनिटी बनाकर अधिक से अधिक मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करें। स्वर्णकाल बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज की सनातन धर्म से ही एक महत्वपूर्ण भूमिका हर क्षेत्र में रही है हम हमेशा से ही स्वर्ण कला बोर्ड बनाने को लेकर निरंतर सरकार के पास अपनी मांग रख रहे थे। जगह-जगह संगठनों के माध्यम से सरकार के पास भी हमारे पदाधिकारी मिलकर इस मांग को पूरा करने में लगे हुए थे। लेकिन जब स्वर्णकार महापंचायत का गठन किया गया जिसमें सभी का सहयोग हमारे समाज को मिला और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में महापंचायत बुलाकर स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया। रायसेन से राजकिशोर सोनी ने अपने संबोधन में कहा की सोनी समाज के लिए शिवराज सिंह चौहान हमेशा सहयोग करते हैं ।अब जबकि शिवराज सिंह चौहान विदिशा रायसेन से लोक सभा प्रत्याशी हैं उन्हें रिकार्ड बहुमत से विजय बनाना है। कार्यक्रम में सुदामा सोनी बरेली भवानी सोनी उदयपुरा मदनलाल सोनी बकतरा से सुनील सोनी बाड़ी से मयंक सोनी मुरारी सोनी से आनंद सोनी पुरषोत्तम सोनी सहित सोनी समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल सोनी ने किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811