Let’s travel together.

मोदी सरकार ने नारी शक्ति को सम्मान देने का काम किया है- ज्योतिरादित्य सिंधिया

0 108

 

– केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में मातृशक्ति सम्मेलन में लिया भाग

– केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने शिवपुरी दौरे के दौरान शिवपुरी में मातृ शक्ति सम्मेलन में भाग लिया। एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नारी शक्ति का सम्मान किया है। नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए तमाम योजना चलाई हैं जिसका लाभ आज देश की हजारों महिलाओं को मिल रहा है।
श्री सिंधिया ने कहा कि पहले चूल्हे पर महिलाएं रोटियां बनाती थी जिससे उनकी आंखें खराब हो जाती थीं लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन दिया है। इसके अलावा 400 रुपए की सब्सिडी देकर गैस का बोझ भी कम किया है।
श्री सिंधिया ने कहा की नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य हमारी सरकार ने किया जिसके कारण अब महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। श्री सिंधिया ने मातृशक्ति का सम्मान करने की बात कहते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आजीविका समूह के माध्यम से जोड़कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और अपने पैरों पर खड़ी हो सके।
श्री सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी की कई महिलाएं लखपति क्लब में शामिल हंै इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जाता है जिसके कारण महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलकर योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन रही हंै।
इस कार्यक्रम में शिवपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित विभिन्न महिला जनप्रतिनिधिगण और अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811