Let’s travel together.

शिवपुरी के एसपी ने होली पर दे दिया लोगों को गिफ्ट, 71 गुम व चोरी गए मोबाइल पुलिस ने उनके मालिकों को लौटाए

0 91

– गुम व चोरी गए मोबाइल मिले तो लोगों ने एसपी से कहा- एसपी साहब थैंक्यू

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी में 71 लोगों को होली का गिफ्ट पुलिस अधीक्षक ने दिया है । यहां पर पिछले कुछ दिनों पहले 71 मोबाइल गुम व चोरी हो गए थे लेकिन शिवपुरी पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गुम व मोबाइलों का पता लगा लिया। गुम व चोरी हुए इन मोबाइलों का पता लगाने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उनके असल मालिकों तक पहुंचा दिया। शुक्रवार को एसपी अमन सिंह राठौड़ ने शिवपुरी के पुलिस कंट्रोल रूम में असल मोबाइल मालिकों को बुलाकर उनके गुम व चोरी गए मोबाइल दिए।

लोग बोले-एसपी साहब थैंक्यू-

कुछ दिनों पहले शिवपुरी के रहने वाले 71लोगों के मोबाइल गुम और चोरी हो गए थे जिसकी शिकायत पुलिस में इन लोगों ने दर्ज कराई थी इसके बाद साइबर सेल की मदद से इन गुम व चोरी गए मोबाइलों का पता लगाया गया। इसके बाद इनके संबंधित मालिकों को पुलिस कंट्रोल रूम में बुलाकर इन्हें वापस कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश और गुजरात आदि राज्यों से मिले मोबाइल-

शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि जिन 71 लोगों को उनके मोबाइल बरामद कर वापस लौट आए गए हैं। उनमें से कई मोबाइल चोरी या गुम हो गए थे। जिनकी शिकायत पुलिस को संबंधित मोबाइल धारकों द्वारा कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मध्य प्रदेश से लगे उत्तर प्रदेश और और अन्य राज्य जैसे गुजरात से उन्हें पुलिस की मदद से खोजकर और लोगों से संपर्क कर वापस इन मोबाइलों को प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन      |     मानव अधिकार आयोग में दीपक दांगी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, रायसेन जिले के आयोग मित्र बनाए गए     |     गंजबासौदा पटाखा बाजार में भीषण आग, मची भगदड़; करोड़ों का सामान खाक     |     रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |     मिलिट्री कैंप बालमपुर के सामने दुकान के बाहर दो दिन से लावारिस खड़ी स्कूटी, पुलिस को दी सूचना     |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा     |     धरसींवा और सिलयारी में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और हुड़दंग पर रहेगी पैनी नजर     |     दीपावली से पहले बेगमगंज में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई दुकानों से लिए नमूने     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811