Let’s travel together.

पिता की गोद से थर्ड फ्लोर से नीचे गिरा बच्चा, मॉल के एस्केलेटर पर दिल दहला देने वाला हादसा

0 82

छत्तीसगढ़ के शहर रायपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। ये मामला एक मॉल का है यहां एस्कलेटर पर चढ़ने के दौरान पिता की गोद से मासूम बच्चा फिसल गया। बच्चा तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मॉल में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रायपुर के एक मॉल की है। यहां एक परिवार शॉपिंग करने पहुंचा था। पिता अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर मॉल की तीसरी मंजिल पर मौजूद थे। तभी वहां मौजूद सभी लोग एक्सलेटर पर चढ़ रहे थे, तभी उसी वक्त पिता के हाथ से बच्चा फिसल गया और वह मॉल की तीसरी मंजिल से 40 फीट नीचे जा गिरा।

उस समय बच्चे के पिता अपने साथ खड़े दूसरे बच्चे का हाथ पकड़कर उसे संभाल रहे थे, उसी दौरान उनका दूसरा बच्चा हाथ से फिसल गया। बच्चा जैसे ही नीचे जा गिरा, तुरंत परिजन रोते-चीखते मॉल से नीचे उतरे और बच्चे को उठाकर आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही मॉल पहुंची पुलिस
इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मॉल में पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बच्चे के नीचे गिरने की इस घटना से पूरे मॉल में हड़कंप मच गया। यह पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। मॉल में मौके पर मौजूद लोगों ने जब इस दर्दनाक हादसे को देखा तो उनका दिल दहल गया। यह घटना मंगलवार रात की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811