Let’s travel together.

18 वर्ष पूर्ण कर चुका कोई भी मतदाता वोट डालने से वंचित ना रहें- एसडीएम श्री मुदगल

0 80

 
चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद एसडीएम ने ली पत्रकारों की बैठक

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक संपन्न हुई, बैठक में केंद्रीय चुनाव आयोग ने होशंगाबाद सहित पूरे देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। सात चरणों में चुनाव संपन्न होने हैं, जिसमें होशंगाबाद लोकसभा में 26 अप्रेल को द्वितीय चरण में चुनाव संपन्न होना है। केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक के तुरंत बाद शाम 5.30 बजे उदयपुरा विधानसभा -140 के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम संतोष मुद्गल ने तहसील परिसर स्थित सभागार में पत्रकारों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में एसडीएम श्री मुद्गल ने बताया कि आज से पूरे देश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है,जिसका हम सभी को हर हाल में पालन करना है, कोई भी मतदाता वोट डालने से वंचित ना रहें, और एसडीएम ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी युवा मतदाताओं से भी अनुरोध किया है कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी आहुति जरुर दें,मतदान अवश्य करें। क्योंकि मतदान करना आपकी जिम्मेदारी भी है और अधिकार भी। एसडीएम श्री मुद्गल ने बताया कि होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत हमारी उदयपुरा विधानसभा आती है, उदयपुरा विधानसभा में कुल 2 लाख 64 हजार मतदाता हैं, जिनके लिए 308 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जहां यह मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। होशंगाबाद लोकसभा में द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय समनापुर जागीर (बरेली) में ईवीएम मशीनों का भंडारण होगा, और मतदान से एक दिन पूर्व 25 अप्रेल को वहीं से मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। मतदान के बाद मतदान सामग्री शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रायसेन के स्ट्रांग रूम में जमा होगी। उदयपुरा विधानसभा के अंतर्गत सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को चुनावी सभाओं की अनुमति लेना जरूरी होगा,साथ ही दीवार लेखन के लिए भी संबंधित मकान मालिक की सहमति का होना जरूरी है। इसके साथ ही एसडीएम श्री मुद्गल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन नहीं होना चाहिए,यदि कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन होते दिखाई दे तो कोई भी नागरिक बरेली तहसील कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में मोबाइल नंबर- 7610181839 पर जानकारी दें सकता है। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा और आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करने वाले पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम संतोष मुद्गल,एसडीओपी सुरेश कुमार दामले,अनिल भार्गव,पत्रकार गण और कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोग मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डॉ राकेश सिंह जादौन बने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष     |     अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार     |     28 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद शिक्षिका प्रेमलता दुबे का भावभीना सम्मान व विदाई     |     20 दिन में सांची को मिलेगा पानी: सहायक आयुक्त का निरीक्षण, 20 करोड़ की योजना के निर्देश     |     बुद्ध पूर्णिमा पर सांची में भव्य आयोजन     |     शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित     |     सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग     |     मध्यप्रदेश के शिल्प का फ्रांस में गूँज रहा है नाम : ‘फ़ोयर डे पेरिस’ में लहरा रहा है ‘बाग प्रिंट’ का परचम     |     खेल प्रतिभाओं का समर कैंप का प्रारंभ     |     एक मई से मकानों की गणना शुरू      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811