Let’s travel together.

अदाणी संग हाइड्रोजन प्रोजेक्ट के लिए की गई साझेदारी स्थगित

126

गौतम अदाणी के कारोबारी समूह में सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक फ्रांस की टोटल एनर्जीज ने कहा है कि उसने भारतीय समूह की 50  अरब डॉलर की हाइड्रोजन परियोजना में भागीदारी स्थिगित कर दी है।फ्रांसीसी समूह के मुख्य कार्यकारी पैट्रिक पोयाने ने कहा कि अदाणी समूह के साथ साझेदारी की घोषणा पिछले साल जून में की गई थी।  लेकिन अभी तक अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।जून 2022 की घोषणा के अनुसार टोटल एनर्जीज को अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) में 25 प्रतिशत की इक्विटी लेनी थी।अदाणी समूह की यह फर्म ग्रीन हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के उद्देश्य से 2030 तक 50 बिलियन अमरीकी डाॅलर के निवेश से एक मिलियन टन की ग्रीन एनर्जी के उत्पादन का लक्ष्य हासिल करना चाहती है।

पोयाने ने कहा “जाहिर है, हाइड्रोजन परियोजना को तब तक रोक दिया जाएगा जब तक कि हमारे सामने चीजें स्पष्ट ना हों।अदाणी समूह में 3.1 अरब डॉलर का निवेश रखने वाली टोटल एनर्जीज हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए लेखांकन और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों के जवाब में समूह की ओर से शुरू किए गए ऑडिट के परिणामों का इंतजार करेगी।पोयान ने हाइड्रोजन उद्यम का जिक्र करते हुए कहा “इसकी घोषणा की गई थी, हस्ताक्षर नहीं किए गए थे। ऐसे में यह साझेदारी फिलहाल मौजूद नहीं है। मिस्टर अदाणी के पास वर्तमान में निपटने के लिए कई अन्य चीजें हैं, ऐसे में जब तक ऑडिट चल रही है साझेदारी को स्थगित करना ही बेहतर होगा।”

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811