सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसीवा के कूँरा में एक महिला ठग ने महिलाओं को ही ठग लिया और लाखों के जेबरात लेकर चंपत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक धरसीवां मुख्यालय से लगे नगर पंचायत कूंटा की सात महिलाओं से 4 लाख की सोने चांदी का जेवर लेकर फेरी करने वाली अज्ञात महिला फरार हो गई है ।
ठग के शिकार हुई महिलाओं से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अज्ञात महिला नगर कूंरा के वार्ड क्रमांक 13 , 14 एवं 12 के गलियों में घूमकर घरों में जाकर महिलाओं से कहा करती थी की पुराना जर्मन बर्तन है तो उसे बदलो उसके बदले में नया बर्तन दूंगी ऐसा करते वह लगातार घरों घर पहुंचकर महिलाओं से मुलाकात करती रही और कइयों को पुराने बर्तन के बदले नया और बड़ा आकार का बर्तन देता रहा जिससे महिलाए उनसे आकर्षित हो गई फिर वह ढग करने वाली अज्ञात महिला जिन महिलाओं को नया बर्तन दिए थे पुनः मुलाकात कर उन लोगो को यह कहने लगी की आप लोगो के पास हाथ ,पैर व गले में पहनने वाली सोने चांदी है तो मुझे दो मैं उनको मेरे बड़े साहब के पास ले जाकर उनका फोटो खींचा कर आपको वापस करूंगी और आप लोगो को उक्त जेवर का फोटो खींचने के एवज में आपका जेवर समान भी वापस होगा और पैसा भी मिलेगा ऐसा कर वह एक दो महिलाओं को समान वापस कर पैसा दिया फिर उनके इस प्रकार से कार्य करने से कई महिलाएं सम्मोहित हो गए और नगर के मोहल्ले की महिलाओं ने गुप चुप तरीके से एकत्रित होकर अपने घर के मुखिया को बिना बताए अपने अपने पास रखे व पहने सभी सोने चांदी की जेवर को उन्हें दे बैठे फिर महिलाओं ने जेवर को वापस करने का इंतजार करते रहे और वह ठग करने वाली अज्ञात महिला अंततः समान वापस करने नही पहुंची इस प्रकार नगर के कुल सात महिलाओं से लगभग 4 लाख रुपए की सोने चांदी का जेवर लेकर ठग ले उड़े । जिसका पीड़ित महिलाओं ने 14 मार्च को धरसीवां थाने पहुंचकर उक्त अज्ञात महिला के खिलाफ स्वलिखित सभी का हस्ताक्षर कर शिकायत पत्र सौंपा गया है ।
फोटो संलग्न
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post