Let’s travel together.

खौफनाक डबल मर्डर : रेलकर्मी की हत्या, फ्रिज में मिली 8 साल के बेटे की लाश, बेटी भी घर से लापता

0 100

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक डबल मर्डर की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां एक रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया।पहले लवे कर्मचारी का शव मिला  और फिर उसके आठ साल के बेटे की लाश फ्रिज में पड़ी मिली। इतना ही नहीं उसकी बेटी भी लापता है।

आरोपी ने रेलवे कर्मी की हत्या कर शव को सोफे पर छोड़ गए और  8 साल के बच्चे के शव को फ्रिज में रख दिया. इस घटना के दौरान परिवार की 14 साल की लड़की घर से गायब है। हत्याकांड का खुलासा उस समय हुआ, जब रेलवे कर्मचारी की लापता बेटी के मोबाइल से रिश्तेदारों को वॉयस मैसेज भेजे गए और हत्या की जानकारी दी गई।

मृतक राजकुमार विश्वकर्मा रेलवे में कार्यालय अधीक्षक थे और राजकुमार यहां 14 साल की बेटी और 8 साल के बेटे के साथ रह रहे थे। मई 2023 में उनकी पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

बीते साल सितंबर में राजकुमार ने पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह नाम के युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज मुकुल को गिरफ्तार कर लिया था और कुछ दिन पहले ही मुकुल जमानत पर जेल से आया था। वह भी राजकुमार और उनके बेटे की हत्या के बाद से गायब है।

हत्या के बारे में खबर तब पहुंची जब राजकुमार विश्वकर्मा के भाई जो इटारसी में रहते हैं उनकी बेटी के फोन पर राजकुमार विश्वकर्मा की 14 साल की बेटी आर्या ने  वॉइस मैसेज भेजा जिसमें कहा कि  मुकुल ने उसके पिता और भाई को मार दिया है।

इस वारदात की सूचना पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मामला संदिग्ध है. फिलहाल राजकुमार विश्वकर्मा की गायब बेटी के साथ संदिग्ध आरोपी मुकुल सिंह की तलाश की जा रही है। घटना के बाद एफएसएल टीम, पुलिस अधिकारी और आरपीएफ मौके पर पहुंची जिन्होंने अपनी जांच में बताया कि मुकुल ने किसी तरह उनके घर में प्रवेश किया और राजकुमार और उनके बेटे की हत्या कर दी इसी दौरान राजकुमार की बेटी ने उससे छिपकर मोबाइल पर वॉइस मैसेज अपने रिश्तेदारों को भेज दिया होगा। इसके बाद मुकुल राजकुमार की बेटी को जबरन अपने साथ ले गया। फिल हाल पुलिस की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811