Let’s travel together.

सासाहोली शाउमावि अब होगा अचार्यश्री विद्यासागरजी के नाम से

0 201

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं टँकराम वर्मा ने की घोषणा
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
महान तपस्वी जिन्हें बर्तमान के वर्धमान चलते फिरते तीर्थ धरती के देवता के रूप में पूजा गया वह अकेले जैनों के नहीं अपितु जन जन के सन्त थे उनके सानिध्य में तिल्दा नेवरा का पंचकल्याणक अंतिम पंचकल्याणक हुआ अब सरकार विद्या के सागर के नाम के अनुरूप विद्यालय का नामकरण उनके ही नाम से करने जा रही है।
शुक्रवार को तिल्दा नेवरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और क्षेत्रीय विधायक व मंत्री टँकराम वर्मा ने इसकी घोषणा की उन्होंने कहा कि जन जन के सन्त आचार्यश्री विद्यासागरजी के नाम पर अब सासाहोली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नामकरण होगा।


उद्घाटन एवं शिलान्यास के लिए मंत्री टंक राम वर्मा वर्मा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सांसद सुनील सोनी एक साथ एक ही मंच पर हुए उपस्थित।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मंत्री टंक राम वर्मा सांसद सुनील सोनी ने सर्वप्रथम स्कूल प्रांगण में बने मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिए तथा स्कूल के छात्रों द्वारा भक्ति गीतों में प्रस्तुति देकर मंत्रियों तथा सांसद एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल नेवरा में आयोजित किया गया था जहां 550 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। तथा आयुष्मान कार्ड एवं टीवी के मरीजों को किट प्रदान किया गया।
शुक्रवार को तिल्दा नेवरा में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल मंत्री टँकराम वर्मा सांसद सुनील सोनी सामिल हुए सांसद सोनी ने अपने उद्बोधन में मोदी की गारंटीयों से जनसमूह को अवगत कराया वही राजस्व मंत्री वर्मा ने अपने उद्बोधन के दौरान शिक्षा मंत्री अग्रवाल से विकास कार्यों की मांग की एवं एवं सासाहोली स्कूल का नामकरण आचार्यश्री विद्यासागरजी के नाम से करने की बात रखी तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल में अतिरिक्त कक्ष प्रार्थना प्रांगण पार्किंग सेट आदि मांगों को शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में मंत्री टंक राम वर्मा की मांगों को संज्ञान में लेते हुए तत्काल सासहोली स्कूल का नाम बदलकर आचार्य विद्यासागरजी के नाम से करने की घोषणा की एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल नेवरा में विकास कार्यों के लिए 25 लख रुपए तथा भिभोरी स्कूल के लिए 25 लख रुपए की घोषणा की
कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष सतीश निषाद मनोज निषाद सौरभजैन एसडीएम प्रकाश टंडन तहसीलदार,बिजली विभाग, शिक्षा विभाग,वन विभाग तथा अन्य विभागों के जिम्मेदारा अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

तिल्दा नेवरा में मिला था आशीर्वाद
महातपस्वी अचार्यश्री विद्यासागरजी के सानिध्य में तिल्दा नेवरा में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक आयोजित हो रहा था इसी दौरान विधानसभा चुनावों के परिणाम आये और टँकराम वर्मा बलौदाबाजार से चुनाव में विजयी हुए रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल ऐतिहासिक जीत दर्ज किए विजयी होते ही दोनो ने पूज्य आचार्यश्री के दर्शन किये दोनो को आचार्यश्री ने अपना मंगल आशीर्वाद दिया इसके बाद दोनो मंत्री भी बन गए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |     मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811