Let’s travel together.

खबर का असर :: ग्राम सेमरा से बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग का कार्य शुरु

0 130

 

-एमपी टुडे न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर

-खबर आने के बाद 8 माह से बंद निर्माण ठेकेदार ने किया प्रारंभ

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 से ग्राम सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग 475.86 लाख रुपए से बन रहा था रोड पर पिछले सल सागर कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। बारिश आ जाने के कारण ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था। इसके बाद ठेकेदार ने इस तरफ मुड़कर भी नहीं देखा। बारिश से पहले पुलियों का निर्माण कर दिया गया था। बारिश बीते 8 महीने हो गए थे। ठेकेदार ने रोड पर कार्य प्रारंभ नहीं किया था रोड बनाने में काम आने वाला सामान भी ठेकेदार बारिश के बाद उठा ले गया था। बारिश के बीत जाने के बाद ठेकेदार इस रोड पर काम नहीं कर रहा था। इस रोड के बनने से 10 गांव के ग्रामीणों को सुविधा मिलती 10 गांव के ग्रामीण कई सालों से इस रोड के बनने का इंतजार कर रहे थे। एमपी टुडे ने 2 मार्च को ठेकेदार द्वारा इस रोड पर काम नहीं करने की खबर मुख्य रूप से प्रकाशित की थी खबर का असर हुआ ठेकेदार द्वारा गुरुवार से रोड पर काम चालू करवा दिया गया है। इस रोड के बन जाने से 10 गांव के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नीट पेपर लीक के विरोध में रायसेन में निकलेगा विशाल मशाल जुलूस     |     उप मुख्यमंत्री ने चार दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने रीवा शहर के तीन एसटीपी का किया लोकार्पण     |     काँग्रेस पार्टी ने सुशासन तिहार का किया जोरदार विरोध, किसानों के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा     |     आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, दीवानगंज अस्पताल में नहीं मिल रहा रेबीज इंजेक्शन     |     हाईवे किनारे फिर मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज, सहारा कंपनी की एफडी सहित कई कागजात सड़क पर फेंके     |     हाईवे पर जलती नरवाई बनी मौत का खतरा, आग की चपेट में आकर गिरा बबूल का पेड़, टला बड़ा हादसा     |     योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज, 40 दिवसीय काउंटडाउन में हुआ योग प्रशिक्षण     |     प्यास ने छीनी जिंदगी, पानी की तलाश में बस्ती में पहुंचा चिकारा का मासूम शावक, आवारा कुत्तों ने नोच डाला, मौत     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मनी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811