मेष राशि- नौकरी पेशा वालों को प्रमोशन के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको आनंद मिल सकता है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
वृष राशि- हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल होगा। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत बेहतर होगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।
मिथुन राशि-ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा।
कर्क राशि- कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखें, सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है।
सिंह राशि- जरूरतमंद मित्रों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे। आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार होने में परेशानी आएगी। किसी भी निर्देश को मानने के मूड में नहीं रहेंगे।
कन्या राशि- जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा।
तुला राशि- छात्रो को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले जीवनसाथी से राय मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगे। कोई बात साफ ढंग से न कह पाएंगे।
वृश्चिक राशि- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे उतने ही बेहतर नतीजे भी मिलेंगे।
धनु राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। अपने ही लोगों का साथ मिलेगा। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे, तो किस्मत का साथ मिलेगा।
मकर राशि- अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखें। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से सफर पर जाना पड़ सकता है। इस राशि के लव लाइफ वालों के पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार का खर्च बढ़ सकता है। किसी एक ही विषय पर ध्यान देंगे, तो बेहतर रहेगा। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है।
कुंभ राशि- जिस काम को करेंगे, वह समय से पहले पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इस राशि के प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।
मीन राशि- काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दामपत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाए रखेंगे। कई तरह के अनुभव आपको मिल सकते हैं।