Let’s travel together.

आज से खरमास का आरंभ, 1 महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

0 158

Kharmas 2024: खरमास के समय में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता और न ही कोई नया काम शुरु करते हैं। खरमास के समय में विवाह, मुंडन, सगाई, जनेऊ, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं होते। सूर्य जब बृहस्पति की राशियों में प्रवेश कर जाते हैं, तब खरमास लग जाता है। ऐसा वर्ष में 2 बार होता है। साल में दो बार खरमास आता है। एक बार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और दूसरा जब सूर्य मीन राशि में जाते हैं। खरमास 14 मार्च 2024 दिन गुरुवार दोपहर 3 बजकर 12 मिनट से आरंभ हो जाएगा। 13 अप्रैल रात 9:03 बजे तक सूर्य देव यही पर विराजित रहेंगे तत्पश्चात वह मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही खरमास का समापन होगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव जब देव गुरु बृहस्पति की राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका तेज कम हो जाता है। इस वजह से लोग इस दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं करते हैं। हालांकि यह भी तर्क दिया जाता है कि सूर्य देव अपने गुरु की सेवा करने लगते हैं और वे किसी मांगलिक कार्य में उपस्थित नहीं होते हैं। मांगलिक कार्यों में नवग्रहों की पूजा होती है, उनके लिए हवन करते हैं। जब ग्रहों के राजा सूर्य ही उपस्थित नहीं होंगे तो मांगलिक कार्य कैसे होंगे।

यह एक महीना धर्म, दान, जप-तप आदि के लिए अति उत्तम माना गया है।
खरमास के महीने में ब्राह्मण, गुरु, गाय और साधु-सन्यासियों की सेवा करनी चाहिए।
खरमास के इस महीने में तीर्थ यात्रा करना बेहद ही उत्तम माना जाता है।
खरमास के दौरान भगवान सूर्य को जल तर्पण करना चाहिए।
खरमास में प्रतिदिन तीन बार श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |     ग्राम पंचायत धरसींवा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत औऱ ग्राम सभा एवं  सम्मान समारोह का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811