Let’s travel together.

सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों से की मारपीट, प्रथम वर्ष के 60 विद्यार्थियों को मारे 40 से 50 थप्पड़

0 86

रतलाम। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के मामले को लेकर रतलाम मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के 60 विद्यार्थियों के साथ सीनियर विद्यार्थियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है।

जूनियर विद्यार्थियों को एक हॉस्टल में ले जाकर लाइन से खड़ा किया गया और मुंह नीचे तथा आंखें बंद करवा कर प्रत्येक विद्यार्थियों को 50 से 60 थप्पड़ मारे गए। इतने अधिक थप्पड़ मारने से कई विद्यार्थियों के गालों पर चोट आई है और 12 घंटे बाद भी उनके गालों पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।

मामले को लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थी शनिवार दोपहर करीब 3:45 बजे औद्योगिक थाना क्षेत्र पर पहुंचे और वहां शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की क्लास शुक्रवार शाम 4 बजे छुट्टी थी, तभी कुछ सीनियर विद्यार्थी पहुंचे और उनसे कहा कि चलो ऊपर दूसरी मंजिल पर बायस हॉस्टल में।

इसके बाद 60 विद्यार्थियों को हॉस्टल में ले जाया गया और वहां उन्हें लाइन से कतारबन्द खड़ा कर दिया गया, फिर 25 से 30 सीनियर विद्यार्थियों ने उन्हें धमकाया और मुंह नीचे तथा आंख बंद करवाई। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों के जबड़े भी खुलवाए गए और धना धन थप्पड़ बरसाए गए।
बाद में शाम करीब 6:30 बजे सभी विद्यार्थियों को हॉस्टल से बाहर भेज दिया गया। डरे समय विद्यार्थी अपने-अपने हॉस्टल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जूलॉजी के विभाग अध्यक्ष को शिकायत की , उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में निर्णय कर विद्यार्थी पुलिस थाने पर शिकायत करने पहुंचे।

हमें नहीं पता किसने पोस्ट की

विद्यार्थी ऋषि नायक, विश्लेश्वर परमार , सुनील जानू आदि ने बताया कि किसी ने इंस्टाग्राम पर किसी सीनियर छात्र के संबंध में कोई पोस्ट की है। हमें इसके संबंध में कोई जानकारी नहीं है। शुक्रवार शाम 4 बजे हमारी क्लास छुटी थी, उसके बाद कुछ सीनियर विद्यार्थी आए और हमें कहा कि चलो हॉस्टल में।
हॉस्टल में जाने के बाद हम सभी 60 विद्यार्थियों को लाइन से खड़ा कर दिया गया। नीचे मुंह करा कर आंखें बंद करवाई और जबड़े भी खुलवाए गए। इसके बाद सीनियर विद्यार्थियों ने प्रत्येक जूनियर विद्यार्थियों को 50 से 60 थप्पड़ मारे और पूछा कि बताओ किसने पोस्ट की है। हमने कहा कि हमें नहीं पाता इसके बाद भी हमें प्रताड़ित किया जाता रहा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811