Let’s travel together.

शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण

0 8

   सुरेंद्र जैन धरसीवा

धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में स्वाधीनता की 80 वी सालगिरह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने धरसीवा एवं खरोरा में ध्वजारोहण कर प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया।

स्वाधीनता दिवस की अस्सी वी सालगिरह पर क्षेत्रीय विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने धरसीवा बीईओ कार्यालय एवं खरोरा में ध्वजारोहण किया वहीं जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला ढीलेंद्र सेन ने ध्वजारोहण किया कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्री खूँटे एवं जनपद सीईओ आशीष केशरवानी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

पुलिस थाना धरसीवा में थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने ग्राम पंचायत धरसीवा में सरपंच साहिल खान ने ध्वजारोहण किया शहीद स्मारक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष वर्मा ने ध्वजारोहण किया कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल पूर्व विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा दुर्गेश वर्मा मंडल प्रमुख साहिल खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ग्राम पंचायत सिलतरा में सरपंच श्रीमती शांति वर्मा ने ध्वजारोहण किया कार्यक्रम में उप सरपंच रामकुमार वर्मा सहित सभी पंच ओर ग्रामीण उपस्थित रहे ग्राम पंचायत रेता में सरपंच आशीष वर्मा ने ध्वजारोहण किया सिलतरा पुलिस थाना में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने ध्वजारोहण किया वहीं हिंदुस्तान क्वाइल में जीएम श्री दास ने ध्वजारोहण किया वंदना ग्लोबल में श्री चौधरी ने ध्वजारोहण किया महेंद्रा स्पंज में एमडी मनोज अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया औद्योगिक इकाइयों में ध्वजारोहण के पश्चात फेक्ट्री श्रमिकों को मिष्ठान का वितरण किया गया ।

स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

स्वाधीनता की अस्सी वी सालगिरह पर शासकीय एवं निजी स्कूलों से प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली गई धरसीवा के रेडियंट पब्लिक स्कूल में संस्था प्रमुख बलदाऊ राम साहू ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकाली तत्पश्चात यहां अमर शहीदों को याद किया गया स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज ब्लॉक मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक, धरसीवा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा के अध्यक्ष आशीष वर्मा के नेतृत्व में गरिमामय रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष धरसीवा साहिल ख़ान,सुरेश साहू,योगेश्वर वर्मा,इकबाल कुरैशी,वहीदा बेगम,मेराज ख़ान,चन्दन चन्द्रवंशी,उत्तम वर्मा(कान्हा),अमजद ख़ान,समस्त पंचगण ग्राम पंचायत धरसीवा एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यगण एवं कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष वर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण करते हुए हमें देशहित एवं समाजहित में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811