Let’s travel together.

होली उत्सव एवं रंग पंचमी के रंगारंग त्यौहार को लेकर श्री हिंदू उत्सव समिति की बैठक आयोजित

0 612

प्राचीन परंपरा के अनुसार उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा त्यौहार, निकलेगा विशाल जुलूस, बैठक में लिया निर्णय।

सी एल गौर

रायसेन। जिला मुख्यालय स्थित नया दशहरा मैदान महामाई मंदिर स्थल पर शनिवार को आगामी होली उत्सव एवं रंग पंचमी के त्यौहार को मनाए जाने को लेकर श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष गणमान्य नागरिक समिति के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वार्ड प्रभारी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति के साथ निर्णय लिया गया कि आगामी 18 मार्च को होली उत्सव को धूमधाम के साथ उत्साह पूर्वक परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा होली के उपलक्ष में शहर के पाटन देव स्थित श्री हनुमान मंदिर से सुबह 9:00 बजे से होली का जुलूस प्रारंभ किया जाएगा जुलूस में ट्रैक्टर ट्राली डीजे बैंड बाजा ढोल शामिल रहेंगे इसके अलावा होली के जुलूस में शहर के सभी गणमान्य नागरिक एवं समिति के पदाधिकारी सहित सनातन धर्म प्रेमी बंधु अधिक संख्या में शामिल होंगे। आयोजित की गई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होली का जुलूस पाटन देव से शुरू होकर सागर मार्ग होते हुए तिराहा रामलीला गेट, महामाया चौक, माता मंदिर चौराहा, होते हुए तीपट्टा बाजार, नरा पुरा, पुरानी बस्ती रामजानकी मंदिर पुराना कोतवाली, चोपड़ा मोहल्ला, भोपाल मार्ग से होकर गंज बाजार होते हुए वापस महामाया चौक पर आकर होली के जुलूस का समापन किया जाएगा जहां सभी सनातन धर्म प्रेमी एक दूसरे से गुलाल लगाकर त्यौहार के उपलक्ष में होली मिलन कार्यक्रम में उत्साह के साथ शामिल होंगे। इसके पश्चात जुलूस का समापन किया जाएगा। बैठक मैं प्रमुख रूप से श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पति राम प्रजापति पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी महेश श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, राजेंद्र सिंह राठोर, मनोज अग्रवाल, लीला प्रसाद सोनी, अशोक सोनी, बबलू ठाकुर, दौलत सेन, राजू माहेश्वरी, शिवजीत राठौर, शंकर लाल चक्रवर्ती, कैलाश ठाकुर, मोहन चक्रवर्ती, वीरेंद्र गौर, कंछेदी चक्रवर्ती, राधे श्याम सराठे, रवि खत्री, जगत महाराज, तरुवर सिंह बघेल, श्याम अग्रवाल,राहुल कर्ण, मूलचंद कुशवाहा, विजय लोहट, मुकेश शर्मा, मोनू शर्मा सहित समिति के समस्त पदाधिकारी गणमान्य नागरिक कार्यकर्ता मौजूद रहे बैठक के अंत में समिति के महासचिव कैलाश ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811