भिंड। चंबल पर्यटकों के लिए हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रही है। चंबल सेंक्चुरी में घड़ियाल, मगरमच्छ देश विदेश के सैकड़ों पक्षी, डॉल्फिन पर्यटकों को अपनी और खींचते हैं।
चंबल सेंक्चुरी ईको टूरिज्म की डवलपमेंट के रूप में तैयार करने की योजना है। अब वो दिन दूर नहीं, जब यहां आने वाले देशी विदेशी सैलानी ऊंट की सवारी कर चंबल सेंक्चुरी का लुत्फ उठा सकेंगे।