Let’s travel together.

बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से किसानो की फसलो का सर्वे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

0 173

राज्य सरकार अपने घोषण पत्र से मुखर रही- शिवकुमार रघुवंशी

सिलवानी रायसेन । शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले बेमौसम बारिस, ओलावृष्टि से किसानो की फसलो का शीघ्र सर्वे कराकर किसानो को सर्वे रिपोर्ट की प्रमाणित कापी के साथ राहत राशि एंव बीमा दिलाए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार योगेश्वर भारती को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि विगत दिनो रायसेन जिले की समस्त तहसीलो में बेमौसम बारिस ओलावृष्टि तथा आँधी तूफानो से बड़े पैमाने पर किसानो को फसलो में नुकसान हुआ है। जिसका शीघ्र राजस्व विभाग द्वारा 5 दिवस के अन्दर किसानो की फसलों में हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानो को 50,000 रूपया के हैकटर के मान से मुआवजा राहत राशि प्रदान की जावे। एवं बीमा कम्पनी द्वारा तत्काल किसानो को बीमा राशि दिलाई जावे। अन्यथा किसान सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगें अगर कोई अप्रिय घटना किसानो के साथ होती है तो जिसकी जबावदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

संभागीय मीडिया प्रभारी शिवकुमार रघुवंशी ने आरोप लगाया हे कि  भाजपा सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के पहले अपने घोषणा पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किसानो का 27,00 रू प्रति कुण्टल की दर से किसानो का गेहूँ एवं धान कर उपज 31,00 रू. प्रति कुण्टल खरीदने का वादा किया गया था। जिससे म.प्र. के साथ-साथ राजस्थान के किसानो ने भाजपा को सत्ता दिलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। लेकिन अब राज्य सरकार अपने घोषण पत्र से मुकर रही है।

करीब 10 सालो से केन्द्र में बैठी भाजपा मोदी सरकार एवं म.प्र. में 20 सालो से बैठी भाजपा सरकार द्वारा किसानो के साथ हमेशा से ही झूटी घोषणाए क्षलावा धोखाघडी करती आ रही है। किसानो का म.प्र. सरकार द्वारा 27,00 रू. प्रति दर पर गेहूँ नही खरीद रही है। जबकि किसानो से 2275 रू प्रति कुण्टल की दर से खरीद रही है।
ज्ञापन सोपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रघुवंशी, नगर अध्यक्ष विमल जैन, रूपबसंत रघुवंशी, संभागीय मीडिया प्रभारी शिवकुमार रघुवंशी, बीमा प्रमुख संभागीय कृष्णकुमार, राजीव रघुवंशी, मिथलेश रघु, अज्जू शुक्ला, कोषाध्यक्ष हरकिशन पटेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811