मुरैना। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोंड़ो न्याय यात्रा शनिवार को मुरैना होते हुए मप्र की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सभा का आयोजन भी होगा, इसलिए शनिवार को शहर की सड़कों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा। ई-सवारी के भरोसे यात्रा करने निकलने वाले लोग शनिवार को भले न निकलें, क्योंकि ई-रिक्शा बंद रहेंगे।