Let’s travel together.

महिला कुली दुर्गा बनेगी दुल्हन, रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में हुई हल्दी – मेहंदी की रस्म , सांसद भी हुए शामिल, रेलवे स्टाफ ने किया डांस..

0 337

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल के रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। बुधवार को यहां पर महिलाएं गीत गा रहीं थीं और डांस कर रहीं थीं। बैतूल के रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में महिला कुली दुर्गा बोरकर की शादी को लेकर मेहंदी और हल्दी की रस्म अदा की गई। इस कार्यक्रम में सांसद दुर्गादास उइके भी शामिल हुए। इसके साथ ही रेलवे स्टाफ और आरपीएफ स्टाफ भी मौजूद रहा।

कुली दुर्गा की शादी से पहले निभाई जाने वाली रस्मों को रेल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों और आरपीएफ के स्टाफ ने पूरा किया। आपको बता दें की दुर्गा के पिता बैतूल रेलवे स्टेशन पर काम करते थे। लेकिन उनके पैरों ने जवाब दे दिया था। जिसके बाद दुर्गा ने पिता की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया और कुली का बिल्ला अपने नाम कराने के लिए उसने प्रयास शुरू किया।

दुर्गा ने लगातार 2 साल चक्कर लगाए इसके बाद बैतूल में रेल संघ से जुड़े पदाधिकारी अशोक कटारे और बीके पालीवाल के प्रयास से दुर्गा को बिल्ला मिल गया और वह रेलवे स्टेशन पर कुली के तौर पर काम करने लगी। दुर्गा 29 फरवरी को विवाह सूत्र में बंधेगीं इस के पहले बुधवार को बैतूल रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में हल्दी की रस्म पूरी की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811