Let’s travel together.

नव-संवत्सर के साथ बैरागढ़ में कपड़ा संघ शुरू करेगा धर्मशाला का निर्माण, सभागृह भी बनेंगे

0 87

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में गरीब एवं मध्यम वर्ग की सुविधा के लिए थोक वस्त्र व्यवसाय संघ की ओर से आधुनिक धर्मशाला का निर्माण अब नव संवत्सर के साथ शुरू होगा। धर्मशाला के लिए पिछले दिनों नया लेआउट प्लान जारी किया गया था, लेकिन बजट की कमी के कारण काम टल गया।

कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल इसरानी के अनुसार चैतीचांद शोभायात्रा में संघ के सभी सदस्य शामिल होंगे। हिंदू नववर्ष उत्सव मनाने के बाद सीहोर नाका क्षेत्र में धर्मशाला का काम प्रारंभ होगा। 15 अप्रैल तक हर हाल में काम प्रारंभ करने का प्रस्ताव है। संघ ने इसके लिए नगर निगम से अनुमति भी प्राप्त कर ली है। धर्मशाला में दो दर्जन कमरे बनाने का प्रस्ताव है। इसरानी ने कहा कि कारोबार के सिलसिले में सूरत, अहमदाबाद एवं मुंबई आदि के बड़े व्यापारी एवं मिल मालिक यहां आते हैं। कई बार उन्हें ठहरने के लिए शहर के बीच में जगह नहीं मिल पाती। बाहर से आने वाले व्यापारियों को धर्मशाला में प्राथमिकता के आधार पर कमरे दिए जाएंगे। इसके अलावा मांगलिक सीजन में यहां शादी, ब्याह भी हो सकेंगे।

धर्मशाला में दो साउंडप्रूफ सभागृह बनाने का प्रस्ताव है। इन सभागृह में संघ की नियमित बैठकें भी हो सकेंगी। सभागृह सामाजिक संस्थाओं को भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसरानी के अनुसार धर्मशाला का निर्माण व्यापारी संघ के सदस्य अपने स्तर पर जुटाई धनराशि से करा रहे हैं। संघ ने करीब 60 साल पहले कपड़ा धर्मशाला का निर्माण मिनी मार्केट में कराया था। यह इलाका अब व्यवसायिक क्षेत्र में बदल चुका है। इस कारण संघ अपनी जमीन पर नई धर्मशाला का निर्माण करा रहा है। संघ के संस्थापक रमेशलाल आसवानी, पूर्व अध्यक्ष वासुदेव वाधवानी, नरेंद्र लालवानी एवं चंदूभाई की मौजूदगी में पिछले दिनों भूमिपूजन किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |     वाराणसी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा ओवरब्रिज पर फोटो खिंचवा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |     शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर भव्य भगवती जागरण का हुआ आयोजन     |     186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर     |     मुनिसंघ 20 अक्टूबर को दीनदयाल नगर में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811