Let’s travel together.

विज्ञान मेले का तीसरा दिन:: विकसित भारत के लिए स्वदेशी इंदौर पर व्याख्यान

0 119

 

इंदौर। महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज़ ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 के अवसर पर विज्ञान मेले के तीसरे दिन विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक विषय पर डॉ. साधना निघोजकर , विभागाअध्यक्ष, बायोटेक विभाग, माता गुजरी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंदौर के द्वारा व्याख्यान दिया गया।

आपने विभिन्न स्वदेशी तकनीकियों के बारे में जानकारी दी तथा तथा विकसित भारत निर्माण के लिए विद्यार्थियों को स्वदेशी तकनीकी के लिए प्रोत्साहित किया। विज्ञान मेला राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली तथा मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. साधना निघोजकर, डॉ आनंद निगोजकर प्राचार्य, डॉ. दीपक शर्मा कार्यक्रम समन्वयक, डॉ. शीतल भसीन, डॉ. मनोज जोशी और प्रो. शिफा गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथि स्वागत प्रो. शिफा गोयल तथा अतिथि परिचय डॉ. शीतल भसीन के द्वारा दिया गया।

आज के कार्यक्रम में पोस्टर प्रेजेंटेशन स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमे 51 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के पोस्टर प्रस्तुतीकरण के आधार पर रोहित वर्मा को प्रथम, नारायण द्विवेदी को द्वितीय और साक्षी सचदेवा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ । विजेता प्रतिभागियों को 1200/- का पुरस्कार राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली तथा मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सहयोग से दिया गया।10 विद्यार्थियों को कॉलेज ओर से सांत्वना पुरस्कार दिये गये । सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।

डॉ. लाल कुमार चंदेल, डॉ. शिलेश हिरवे, प्रो. महिमा शर्मा, प्रो.दीपिका चौधरी, उपस्थित रहे । संचालन प्रो. दीपांशु पाण्डेय तथा आभार
प्रो. सीमा शिंत्रे ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811