मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पिछले एक महीने में एक के बाद एक लगातार चार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुए। इसकी वजह से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रही वही मंगलवार शाम 4 बजे के लगभग कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ आधे घंटे तक बारिश होती रही। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली। ऐसे में क्षेत्र में सर्दी का असर बना रहेगा लेकिन दो और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से सर्दी का असर फिलहाल बना रहेगा।

मौसम केंद्र के मुताबिक 26, 27 फरवरी के मध्य रात्रि में एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया इसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने और कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बनी थी साथ ही 1 और 2 मार्च की मध्य रात्रि में भी एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है। ऐसे में मार्च के पहले सप्ताह में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जना के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश की गतिविधि होने की प्रबल संभावना है। जिन किसानों ने धान बोई थी उनके खेत कि फसले अभी हरि बनी हुई है उनको पानी गिरने का फायदा हुआ तो कई किसान जिनकी फसले पक कर तैयार हो गई थी उनको नुकसान पहुंचा है कई किसानों के चना, तेवड़ा काटकर खेत में रखे थे वह सब भीग गए।