Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव के चेहरों से लेकर समय तक प्रदेश अध्यक्ष ने दी अहम जानकारी, जानिए क्या कहा

0 69

भोपाल। विधानसभा चुनाव के बाद अब सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच मध्यप्रदेश के इंदौर में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान वीडी शर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी दी। वीडी शर्मा ने लोकसभा चुनाव पर कहा, कि बीजेपी के दिल्ली से ही लोकसभा टिकट तय होंगे! चेहरों से लेकर समय सब कुछ दिल्ली से तय होगा।

वीडी शर्मा का ने कहा, कि टिकट वितरण को लेकर दिल्ली हाई कमान तय करेगा, कि कब विचार शुरू करना है, कब टिकट पर विचार करना है और कौन कहां से चुनाव लड़ेगा यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।
टिकट वितरण में चौंकाने के सवाल पर वीडी शर्मा का ने कहा, कि कुछ भी हो सकता है। भोजशाला के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा, कि मामला क़ानून है। यह सब कोर्ट तय करेगा। लेकिन, एक बात तय है मोदीजी के नेतृत्व में गुलामी की आईडेंटिटी हटाई जा रही है।

किसान आंदोलन पर वीडी शर्मा ने कहा, कि किसानों को लेकर सरकार संवेदनशील है। किसानों के लिए काम करने वाली सरकार है। मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए जो काम किया गया है, वह आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ। किसानों के साथ चर्चा जारी है जल्द हल निकलेगा। इलेक्टोरल बांड पर वीडी शर्मा ने कहा, कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सभी दलों को पालन करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811