Let’s travel together.

क्षेत्र में लूट चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता

0 608

रायपुर से सुरेंद्र जैन

क्षेत्र में बढ़ती लूट चोरी चाकूबाजी की घटनाओं पर जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने गहरी चिंता जताई है।
जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने कहा कि जब से जिले के एसपी ने अपराधियों पर अंकुश लगाने थाना प्रभारीयो पर जवाबदेही तय की है तब से थानों पर अपराधों और अपराधियों पर नकेल कसने के बजाय बढ़ते अपराधों को छुपाने और मामले को थाने तक सीमित करने या छोटा अपराध बनाने और अपने अपने थाना क्षेत्र में कम अपराध घटित होना बताने की होड़ और प्रतिस्पर्धियों हो रही है।
उन्होंने कहा कि जहां तक धरसींवा थाना क्षेत्र की बात है तो सिलयारी क्षेत्र में चोरी ,नशा कारोबारी,जुंआ सट्टा सिलतरा में आये दिन लूट ,चाकूबाजी,सट्टेबाजी, गुटों में भिड़ंत और धरसींवा में सुनियोजित चोरी, लूट,नशा खोरी,सट्टे बाजी, ठगी प्रमुख है।
छोटे छोटे बच्चे युवाओं में बढ़ती नशे की लत और नैतिकता का हनन और चोरों अपराधियों, ठगों पर कार्यवाही न होना कुछ छुटभैयों और पुलिस की सांठगांठ से अपराधियों के हौसले बुलंद कर रही है , मज़ेदार बात ये हैं कि पुलिस वाले साधारण शिकायत पर या आपसी घरेलू कहासुनी हो या बड़े चाकूबाजी की घटना हो उन्हें 151 की धारा में तहसील कार्यालय तक ही सीमित कराने की जगह बन गईं है धन और पहुच का प्रभाव बढ़ने से अपराधों में बढोत्तरी हो रही है जँहा एक व्यक्ति सरकारी शराब सार्वजनिक जगह पर शराब पीते पाए जाने पर जेल भी भेज दिया जाता है तो एक चाकूबाजी कर, लड़की को जान से मारने चाकू घोपने के बाद भी जमानत दे दिया जाता है ऐसे सैकड़ो उदाहरण है उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के पदाधिकारी सत्ता का दुरुप्रयोग कर रहे है जबकि सत्ताधारी दल के पदाधिकारियों की प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि वह अपराधों पर अंकुश लगवाने खुद आगे आएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811