Let’s travel together.

ऑनलाइन पढ़ाई के बोझ से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान

0 157

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन जिले के थाना सिलवानी की पुलिस चौकी जैथारी के अंतर्गत ग्राम मेहगवां कला में ऑनलाइन पढ़ाई से परेशान एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह युवती जबलपुर ग्रोथ रेड्डी फाउंडेशन की कोचिंग संस्थान से ऑनलाइन पढ़ाई कर रही थी ।वह मां शारदा महाविद्यालय सिलवानी से बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी।युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है ।जिसमें ऑनलाइन पढ़ाई के बोझ के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी है।जैथारी पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त करके उसे जांच में लिया है ।जैथारी पुलिस चौकी प्रभारी शेर सिंह सुल्या ने बताया कि सुसाइड नोट मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज होगा ।युवती अपने पिता की चार पुत्रों में से सबसे बड़ी थी। उसके पिता दाढ़ी कटिंग बनाने का कार्य करते हैं ।मृतका युवती के परिजनों का आरोप है की कोचिंग संस्थान के दो शिक्षक फोन करके उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे ।यह बात युवती ने पहले परिजनों को बताई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |     दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811