Let’s travel together.

दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर तक, 2024 में इन 5 एक्ट्रेसेस पर मेकर्स ने लगाया करोड़ों का दांव

0 43

पिछला साल हिंदी सिनेमा के लिए बेहद शानदार रहा. पठान, गदर 2 , जवान, एनिमल जैसी फिल्मों के जरिए पूरा साल बॉक्स ऑफिस पर कारोबार होता रहा. अब नए साल में बॉलीवुड के मेकर्स ने अपनी-अपनी कमर कस ली है. 2024 में बॉलीवुड एक्ट्रेस पर मेकर्स ने करोड़ों का दांव खेला है. इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर तक का नाम शामिल हैं. सिनेमाघरों में इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस अपना दम दिखाती हुई नजर आने वाली हैं.

दीपिका पादुकोण

साल 2023 दीपिका पादुकोण की फिल्मों के नाम रहा. वहीं, साल 2024 में उन्होंने एनिमल रिलीज कर अपने नए साल की शुरुआत कर दी है. लेकिन दीपिका के पास अभी करोड़ों की कीमत वाले कई प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं. सिंघम अगेन में कॉप लेडी बनकर दीपिका बवाल काटने वाली हैं. तो वहीं प्रभास के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी उनका कभी न देखा गया वाला अंदाज देखने को मिलेगा.

करीना कपूर खान

एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी साल 2024 में कुछ नया करती हुई नजर आएंगी. रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन में करीना का भी धांसू अवतार देखने को मिलेगा. माना जा रहा है कि सिघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर की फिल्मों का दर्शकों को काफी इंतजार रहता है. श्रद्धा फिलहाल स्त्री 2 को लेकर लगातार बिजी चल रही हैं. माना जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को साल 2024 में ही सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे. इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट था. ऐसे में पूरी उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म भी हिट साबित हो सकती है.

तृप्ति डिमरी

रणबीर कपूर की एनिमल से लोगों के दिलों में घर करने वाली तृप्ति डिमरी की अगली फिल्म का अब फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. एनिमल की शानदार सक्सेस के बाद तृप्ति के हाथ कई प्रोजेक्ट्स लगे हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी रही फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं.

कटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की फिल्म मेरी क्रिसमस को कुछ खास पसंद नहीं किया गया. लेकिन टाइगर 3 में उनके काम की काफी तारीफ की गई थी. कटरीना कैफ के अगले प्रोजेक्ट को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आ सकती हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811