Let’s travel together.

कार की बोनट पर बैठी, बस यात्रियों को भगाया… गाजियाबाद की सड़क पर लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा

0 73

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. कौशांबी थाना क्षेत्र की एक लड़की सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुई दिखाई दी. लड़की ने कई घंटे तक सड़क जाम करके ड्रामा किया. लड़की पहले तो बस में लोगों को चढ़ने नहीं दिया. उसके बाद लड़की एक कार के बोनट पर बैठ गई. लड़की ने कार को आगे जाने.से रोक दिया. सड़क पर लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई. इस दौरान सड़क पर जाम भी लग गया.

जो कोई भी वहां से निकलता वह लड़की की इन हरकतों को देख कर अचंभित रह गया. पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली तो घंटों की मशक्कत के बाद उसे वहां से हटाया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. ड्रामा करने वाली लड़की मानसिक रोगी बताई जा रही है.

लड़की को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है. इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए एसीपी स्वतंत्र कुमार ने कहा कि लड़की को परिवारवालों की मदद से मानसिक रोगियों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लड़की अक्सर ही राह चलते लोगों को परेशान किया करती थी. परिजनों की देखरेख में अब उसका उचित इलाज कराया जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811