Let’s travel together.

चालीस साल की यात्रा का प्रतिफल है राज्यमंत्री का पद-नरेन्द्र शिवाजी पटेल

0 274

यशवंत सराठे  बरेली रायसेन

प्रदेश के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल प्रबुद्ध नेताओं में गिने जाते हैं। यहां एक कार्यक्रम में पटेल के उद्बोधन ने उन्हे छात्रों और युवाओं के साथ ही जनता के बीच भी प्रेरक विचारों के साथ प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में भी स्थापित किया है। कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने यह बात कही।

अवसर था, डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा आयोजित मंथन कार्यक्रम का। ख्यात शिक्षाविद और विचारक अवध ओझा के प्रेरणादायी विचारों के क्रम में राज्य के शिक्षा और परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के मुख्यातिथ्य, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी की अध्यक्षता और पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के विशेष आतिथ्य में विशिष्ट अतिथि मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपने जीवन के कुछ अनुभवों को बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं से साझा किया। उन्होने स्वयं का उदाहरण देते हुए बताया कि कुछ प्रेरणा और बहुत अधिक परिश्रम अच्छे परिणाम देकर रहता है।

बड़ी सोच के साथ चालीस साल की यात्रा
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि ऐसे कुल तीन महीने में वे भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता से मंत्री पद तक पहुंच गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर 2024 को उन्हे भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को उन्हे मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने का अवसर मिला। लेकिन यह अनायास नहीं हुआ। इसके पीछे चालीस सालों की एक बड़ी सोच लेकर निरन्तर चलती रही यात्रा है। उन्होने यह भी बताया कि कठिन परिश्रम और संघर्ष से वे विचलित नहीं हुए। हालांकि इस अवधि में कुछ लोग बनते चले( गए और कुछ बिगड़ते भी रहे। हम कहते रहे कि हम बने नहीं तो बिगड़े भी नहीं।

200 गांवों में घर-घर संपर्क
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने इशारों-इशारों में जताया कि विधानसभा चुनाव में टिकिट के समय ऐसा लगता था कि सभी स्थापित नेता एक तरफ हैं और वे अकेले एक तरफ हैं। चुनाव में भी कुछ ऐसा ही लग रहा था। लेकिन भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने उन पर जमकर लाड़ उडेल दिया। पटेल ने कहा कि वे जीत का लक्ष्य लेकर चुनावी समर में पूरे भरोसे के साथ कूद पड़े। इस बीच उन्होने 200 गांवों में घर-घर जाकर लोगों से सीधा संपर्क किया।

यह भी बता डाला मंत्री पटेल ने क्षेत्र में राजनीतिक विरोध के बावजूद परस्पर सौहार्द्र और सम्मान की गौरवशाली परंपरा रही है। इसका उदाहरण इस कार्यक्रम में भी देखने को मिला। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने चुनावी दौर की बात करते हुए यह भी बता डाला कि उन्हे निवृत्तमान विधायक और चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल का आशीर्वाद भी मिला था। पटेल ने बताया कि भाजपा उन्हे प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी, जबकि कांग्रेस ने क्षेत्र से प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया था। देवेंद्र पटेल मिल गए तो मैने बड़े भाई के नाते उन्हे प्रणाम किया और आशीर्वाद मांगा। मुझे उनका भी आशीर्वाद मिला। जब पटेल यह प्रसंग सुना रहे थे तो पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल मुस्कराते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811