Let’s travel together.

राम राज्य की अवधारणा पर महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न

0 169

यशवंत सराठे  बरेली रायसेन

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में भगवान श्रीराम के जन्म स्थल अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण एवं श्री राम की मूर्ति की 22जनवरी को होनेवाली प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज दुबे एवं समस्त विद्वान व्याख्याताओं एवं कर्मचारियों व छात्र , छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस पांच दिवसीय आयोजन में भगवान राम के चरित्र चित्रण पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। तत्पश्चात रामराज्य की अवधारणा विषय पर भाषण प्रतियोगिता, एवं सामाजिक समरसता के पुरोधा भगवान श्री राम के जीवन पर निबन्ध प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई।समस्त प्रतियोगिताएं डा.नीरज दुवे एवं जनभागीदारी अध्यक्ष संदीप चौहान के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। जिसमें महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
इन सभी प्रतिभागियों में पोस्टर प्रतियोगिता में कुल.आफरीन मंसूरी,कु.रिंकी अहिरवार,कु.संजना प्रजापति ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय,एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में कु.हर्षिता ठाकुर,रिंकी, प्रियंका अहिरवार विजेता रही।
इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में प्रज्ञा शिल्पी, रितिक,एवं प्रिया अहिरवार विजेता रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811