राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल ने ‘दीवार लेखन’ कार्यक्रम के तहत बरेली में कमल के निशान को चित्रित किया
-दीवार पर लिखा एक बार फिर मोदी सरकार
यशवंत सराठे बरेली रायसेन
उदयपुरा विधानसभा स्थित बरेली में बरेली नगर मंडल द्वारा दीवार लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया| इस मौके पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने प्रतिभाग करते हुए दीवार पर कमल के पुष्प का चित्रांकन किया। और दीवार पर लिखा एक बार फिर मोदी सरकार
राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति को हर सुख सुविधा पहुंचाना चाहती है, जिसका वह हकदार है। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में एक बार फिर भाजपा सरकार की आवाज पूरे देश में गूंज रही है प्रत्येक भूत पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरी ताकत से मेरा बूथ सबसे मजबूत संकल्प के साथ डाटा हुआ है |

दीवार लेखन कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, झुकी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, जिला मंत्री पवन रघुवंशी, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, घनश्याम सिंह रघुवंशी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सागर तिवारी, पार्षद पप्पू मेहरा, महेश पटेल, अभिषेक रघुवंशी,भरत शर्मा,रणधीर चौधरी, महेश पटेल, जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |