Let’s travel together.

दिल्ली में श्रीराम की लहर, हनुमान भक्ति में डूबे सीएम केजरीवाल, पत्नी संग किया सुंदरकांड पाठ

0 67

नई दिल्ली।दिल्ली में आम आदमी पार्टी सुंदरकांड का आयोजन करा रही है। मंगलवार को रोहिणी के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुंदरकांड पाठ में शामिल होने के लिए पत्नी संग पहुंचे। रोहिणी के सेक्टर 11 के प्राचीन श्रीबालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए।

आप ने एलान किया है कि हर महीने के पहले मंगलवार को दिल्ली में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। जिसकी शुरुआत 16 जनवरी से हुई। पार्टी ने बयान जारी कर सोमवार (15 जनवरी) को कहा था कि वह राजधानी की सभी विधानसभाओं में सुंदरकांड का आयोजन करेगी। विधायक और पार्षद हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड का आयोजन करेंगे।

सौरभ भारद्वाज शामिल हुए

 

इससे पहले कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज चिराग सुंदरकांड पाठ के आयोजन में शामिल हुए। बता दें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजनीति जारी है। विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी पर सियासी फायदा उठाने का आरोप लगाया है।

 

भाजपा ने सुंदरकांड पर उठाए सवाल

 

दिल्ली में सुंदरकांड के पाठ पर भाजपा प्रवक्ता बांसुरी स्वराज ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही सीएम अरविंद केजरीवाल को भगवान राम और सुंदरकांड पाठ याद आता है। पहले भी एमसीडी चुनाव में सुंदरकांड के पाठ की घोषणा की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |     शिवपुरी में शुरू हुआ पीएम स्वनिधि पखवाड़ा, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा बिना गारंटी लोन     |     नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811