Let’s travel together.

ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष को राहत, ने शिवलिंग वाली जगह की साफ-सफाई करने की दी इजाजत

0 52

डिजिटल डेस्क।  वाराणसी में ज्ञानवापी परिसार में वजूखाने की सफाई होगी। इससे लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दी। यह आदेश अदालत ने हिंदू पक्ष की मांग पर दिया। कहा कि साफ-सफाई का काम जिलाधिकारी की देखरेख में किया जाएगा। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ में मामले की सुनवाई हुई। उन्होंने याचिका पर जल्द सुनवाई का भरोसा जताया था। वजूखाने में मछलियों के मर जाने पर याचिका दाखिल की गई थी।

भावनाएं आहत होने का किया दावा

 

हिंदू पक्ष ने अपनी याचिका में कहा कि वजूखाने की मछलियां मर गई हैं। इस कारण से बदबू आ रही है। वहां मौजूद शिवलिंग हिंदुओं के लिए पवित्र है। याचिका में आगे कहा गया, शिवलिंग को गंदगी से दूर रखना चाहिए। उसकी सफाई होनी चाहिए। अभी वह मरी मछलियों से घिरा है। जिस वजह से भगवान शिवजी को मानने वाले भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं।

अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन के जरिए यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई। याचिका में कहा गया कि अंजुमन इंटेजामिया मस्जिद के पास वहां पर प्रबंधन की जिम्मेदारी है। इस लिए मछलियों के मारे जाने के लिए वो जिम्मेदार हैं। ऐसे में सफाई के लिए जिलाधिकारी को दिशा निर्देश की मांग की गई।

 

16 मई को मिला था शिवलिंग

 

वाराणसी कोर्ट के आदेशल पर ज्ञानवापी परिसर का 6-7 मई और 14 से 16 मई 2022 को कमिश्रर सर्वे हुआ था। 16 मई को कथित शिवलिंग मिला था। शिवलिंग के मिलने पर हिंदू पक्ष के वकील ने अदालत में अर्जी दाखिल कर स्थान को सील करने की मांग की थी। जिस पर सिविल जज सीनियर डिवीजन ने वजूस्थल को सील करने का आदेश दिया था। 17 मई को डीएम ने वजूस्थल को सील कर दिया। साथ ही सीआरपीएफ को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |     कोर्ट पेशी पर जा रहे युवक की मौत, गर्भवती पत्नी और परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़     |     महिला स्व सहायता समूह ने संभाली उपार्जन केंद्र की कमान     |     मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ द्वारा अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं प्रशासक का किया स्वागत     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया एमसीयू की पत्रिका “कॉन्स्टिट्यूशन टू कम्युनिकेशन” का किया विमोचन     |     प्रधानमंत्री की अपील के अनुक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने काफिले से हटाई फॉलो एवं पायलट सुविधा     |     सुशासन तिहार प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद की कड़ी- अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811