Let’s travel together.

पीएम मोदी ने जारी PM-JANMAN की पहली किस्त, जानें किन लोगों को मिलेगा इसका लाभ

0 150

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यानि सोमवार को PM-JANMAN योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1 लाख लाभार्थियों के लिए पहली किस्त जारी कर दी है। इस दौरान उन्होने योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत की। जानते हैं कि क्या है इस योजना को शुरू करने का मकसद और किन लोगों को मिलेगा लाभ- 

योजना शुरु करने का मकसद-

यह स्कीम खासतौर पर कमजोर जनजातीय समूहों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मकसद से शुरु की गई थी। पीएम-जनमन का बजट लगभग 24,000 करोड़ रुपये का है और इसमें 9 मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण पहलों को शामिल किया गया है।

मिलेंगे ये लाभ-

इस योजना में गरीब और पिछड़ों की बस्तियों को सुरक्षित आवास में बदलने के साथ उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, पोषण, दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसरों को इन लोगों तक पहुंचाना है। वहीं वन उपज के व्यापार के लिए वन धन विकास केंद्रों की स्थापना भी की जाएगी।

इन्हें मिलेगा लाभ-

जैसा की पहले बताया गया है कि पीएम-जनमन विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए शुरू की गई है। इसका लाभ देश के 18 राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में रहने वाले 75 आदिवासी समुदाय और आदिम जनजातियों को मिलेगा।

क्या कहा प्रधानमंत्री ने-

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार का प्रयास है कि कोई भी उसकी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहे।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811