Let’s travel together.

शेफ संजीव कपूर की बनने जा रही बायोपिक, मुख्य भूमिका निभाएंगे अक्षय कुमार

116

हिंदी सिनेमा में पिछले काफी समय से बायोपिक का क्रेज बढ़ता जा रहा है, लेकिन दर्शकों की इसमें रुचि कम होती जा रही है। दूसरों की सफलता या असफलता की कहानी दर्शक ओटीटी पर तो भले चाव से देख लें, लेकिन अब बायोपिक के लिए लोग सिनेमाघरों का रुख कम ही करते हैं। हालांकि फिर भी मेकर्स बायोपिक बना रहे हैं। पिछले दिनों राम चरण ने विराट कोहली की बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई थी। वहीं अब खबर आ रही है कि मशहूर शेफ संजीव कपूर की बायोपिक बनने जा रही है और इसके लिए उन्होंने अभिनेता भी चुन लिया है।

पिछले दिनों खबर आई थी कि सुपर शेफ तरला दलाल पर फिल्म बनने जा रही है। हाल ही में शेफ संजीव कपूर ट्विंकल खन्ना के चैट शो में आइकॉन्स में नजर आए। इस दौरान ट्विंकल ने संजीव से सवाल पूछा कि अपनी बायोपिक के लिए आप किस अभिनेता को चुनेंगे। या फिर पहले से ही उन्होंने किसी को कास्ट कर लिया है तो इसकी एक्सक्लूसिव जानकारी दें।

ट्विंकल के इस सवाल पर संजीव कपूर ने कहा, अक्षय कुमार जी कहां हैं? वह तो खाना भी अच्छा बनाते हैं। बता दें कि अक्षय कुमार खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि वह खाना बनाना जानते हैं। अक्षय अभिनेता बनने से पहले शेफ थे और थाईलैंड में उन्होंने शेफ का काम किया है। हालांकि अक्षय कुमार संजीव कपूर की बायोपिक में काम करेंगे या नहीं अभी इसपर असमंजस है।

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी के साथ ‘ओएमजी 2’ में नजर आएंगे। अभिनेता के पास पाइपलाइन में ‘सोरारई पोटरू’ रीमेक और ‘कैप्सूल गिल’ भी है। अक्षय कुमार ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के लिए टाइगर श्रॉफ के साथ भई काम कर रहे हैं। वहीं अभिनेता ‘हेरा फेरी 3’ के लिए परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं।

अक्षय ने कथित तौर पर दिनेश विजान की अगली एक्शन ड्रामा ‘स्काई फोर्स’ के लिए भी साइन किया है। अक्षय कुमार कई बॉलीवुड फिल्मों के अलावा महेश मांजरेकर की ‘वेदत मराठे वीर दौड़े सात’ के साथ मराठी फिल्मों में भी अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811