Let’s travel together.

उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने को जमीन देखने आए विमानन आयुक्त

0 151

उज्जैन। उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने के लिए जमीन देखने गुरुवार दोपहर विमानन विभाग के आयुक्त चंद्रमौली शुक्ला आए। उन्होंने देवास रोड़ स्थित दताना हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। यहां 180 बैठक क्षमता वाले विमानों की लैंडिंग के हिसाब से पांच रवने वाला एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव राजस्व और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांगा। कहा कि प्रस्ताव आगामी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में रखेंगे। उज्जैन में एयरपोर्ट बनने से उज्जैन की अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा। यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

चंद्रमौली शुक्ला ने ‘नईदुनिया’ से कहा कि उज्जैन में बढ़ते पर्यटन को ध्यान में रख मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने यहां एयरपोर्ट बनाने को प्रस्तावित परियोजना में तेजी लाने को कहा है। इसी कड़ी में जमीन देखी है। एयरपोर्ट बनाने के लिए कितनी जमीन की आवश्यकता होगी, जमीन अधिग्रहित करने और बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करने पर कितनी राशि खर्च होगी, इसका प्रस्ताव राजस्व और लोक निर्माण विभाग के अफसरों से मांगा है।

प्रस्तावित जमीन उज्जैन-देवास-इंदौर के संगम पर स्थित है, जहां न्यूनतम पांच रनवे वाला एयरपोर्ट बनाने को संभावना तलाशी है। एक आदर्श एयरपोर्ट बनाने में 250 से 300 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है। निरीक्षण में एयरपोर्ट अथारिटी के कुछ पदाधिकारी और उज्जैन के एसडीएम अर्थ जैन, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के उपायुक्त यशवंत दोहरे, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री साथ थे।

जानकारों का कहना है कि इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार करने की बजाय उज्जैन में नया एयरपोर्ट बनाना खर्च और इंदौर में बढ़ते एयर ट्रैफिक की समस्या का प्रभावी समाधान होगा। इससे उज्जैन-देवास आने-जाने वाले लोगों को काफी सहुलियत हो जाएगी। प्रस्तावित एयरपोर्ट को जोड़ते तीनों मुख्य मार्गों का तेजी से विकास होगा और आने वाले समय में उज्जैन-इंदौर-देवास मिलकर एक महानगर के रूप में पहचान बनाएंगे। अगर इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार करने के लिए 2314 एकड़ जमीन अधिग्रहित करते है तो इस पर काफी अधिक राशि खर्च होगी।

पिछले साल उज्जैन में हवाई अड्डा बनाने को 187 करोड़ 70 लाख रुपये की डीपीआर बनाई गई थी। ये राशि हवाई पट्टी की लंबाई-चौड़ाई बढ़ाने, बाउंड्रीवाल बनाने और भूमि अधिग्रहित करने पर खर्च होना बताया था। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार ने 40 करोड़ रुपये मंजूर जमीन अधिग्रहण के लिए पांच महीने पहले स्वीकृत किए थे। हालात ये है कि जमीन अब तक अधिग्रहित न हो पाई है।

– दो साल पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने को मुख्यमंत्री रहे शिवराजसिंह चौहान से 252 एकड़ जमीन और 200 करोड़ रुपये मांगे थे। एक पत्र के माध्मय से कहा था कि उज्जैन हवाई पट्टी पर अभी 95 एकड़ भूमि उपलब्ध है। हवाई अड्डे का विस्तार कर पहले चरण में एटीआर-72 यानी 72 सीटर विमान चलवाया जाएगा। इसके लिए 252 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। दूसरे चरण में एयरबस भी चलवाई जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट पर 207 एकड़ अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता होगी। जमीन का अधिग्रहण एमआइटी कालेज और विक्रम उद्योगपुरी की ओर किया जाएगा।

– पिछले वर्ष उज्जैन में हवाई पट्टी के विस्तार के लिए प्रदेश के बजट में राशि का प्राविधान किया था। इसके चलते प्रथम चरण में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से दताना में बने 1077 मीटर लंबे, 23 मीटर चौड़े रनवे पर डामर की नई परत चढ़वाई गई। निर्माण पर एक करोड़ 34 लाख रुपये खर्च कर हुए हैं।

– उज्जैन में एयरपोर्ट बनाना उज्जैन दक्षिण से विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की प्राथमिकताओं में शुमार है। वे इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि देश की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यहां स्थापित विक्रम उद्योगपुरी खुलने और ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र महाकाल महालोक के लोकार्पित होने के बाद से उज्जैन में पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। 2028 में महाकुंभ सिंहस्थ लगना है। ऐसे में यहां एयरपोर्ट खुलना काफी सुविधापूर्ण और लाभदायी होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811