Let’s travel together.

रायसेन जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस सहकारिता मंत्री डॉ भदौरिया ने किया ध्वजारोहरण

0 83

रायसेन। जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में पूरे उमंग, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित होमगार्ड परेड ग्राउण्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा परेड की सलामी ली गई। मुख्य अतिथि डॉ भदौरिया ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का वाचन भी किया।

समारोह में मुख्य अतिथि सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ भदौरिया ने सलामी परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर एवं राष्ट्रगान की आकर्षक धुन प्रस्तुत की गई। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट तथा गाईड द्वारा आकर्षक परेड की गई। प्रभारी मंत्री डॉ भदौरिया द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, एसपी श्री विकास शहवाल, अपर कलेक्टर श्री आदित्य रिछारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा मीसा बंदियों के परिजनों को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इन्हें मिला पुरस्कार

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंत में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ भदौरिया द्वारा परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। सीनियर परेड के लिए होमगार्ड्स को प्रथम पुरस्कार, जिला पुलिस बल को द्वितीय पुरस्कार तथा विशेष सशस्त्र बल 17वीं बटालियन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जूनियर परेड में एनसीसी सीनियर बालक स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। एनसीसी सीनियर गल्स स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, एनसीसी जूनियर बालक सीएम राईज उ.मा.वि. पाटनदेव तथा एनसीसी जूनियर बालक शासकीय उत्कृष्ठ उ.मा.वि. रायसेन को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। स्काउट सेन्ट फ्रांसिस उ.मा.वि. रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शासकीय उत्कृष्ठ उ.मा.वि. रायसेन को प्रथम पुरस्कार, सेंट फ्रांसिस उ.मा.वि. रायसेन को द्वितीय पुरस्कार तथा केन्द्रीय विद्यालय रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रभारी मंत्री डॉ भदौरिया द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा ध्वजरोहण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, अपर कलेक्टर श्री आदित्य रिछारिया, डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद तथा जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। ध्वजारोहरण के पश्चात कलेक्टर श्री दुबे ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कलेक्टर श्री दुबे ने अपने निवास पर भी ध्वजारोहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया मिनी स्पोर्ट्स डे     |     मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्षिता एवं निष्पक्षता से कराई जाए-अजय सिंह आयुक्त राज्य निर्वाचन     |      नगर परिषद में प्रयागराज मे निधन हुए श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि     |     सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में पेसमेकर क्लीनिक का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     साइकल से नर्मदा परिक्रमा कर लौटे  आनंद भट्ट का मंत्रालय संघ द्वारा किया गया सम्मान     |     भारत की एतिहासिक विरासत और गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा से रुबरू हुए भेल कालेज के विद्यार्थी     |     सेमरा के गायत्री मंदिर में चल रही भागवत कथा      |     महाकुंभ भगदड़ में मृतका के परिजनों को मिली सहायता राशि,तहसीलदार ने घर पहुंचकर सौंपे चैक     |     स्वामी विवेकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय नवागत प्राचार्य डॉ, किशोर जॉन ने किया पदभार ग्रहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811