Let’s travel together.

इंदौर में आज से एमजी रोड और जवाहर मार्ग होंगे वन-वे, लागू हुई नई व्यवस्था

0 62

इंदौर। एमजी रोड और जवाहर मार्ग आठ जनवरी से वन-वे हो जाएंगे। अब वाहन बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री की तरफ जा तो सकेंगे लेकिन उन्हें इस मार्ग से वापस आने की अनुमति नहीं रहेगी। इसी तरह जवाहर मार्ग पर वाहन राजमोहल्ला से संजय सेतु तक तो जा सकेंगे लेकिन इसी मार्ग से वापस आने की अनुमति नहीं रहेगी।

जवाहर मार्ग पर राजमोहल्ला से संजय सेतु तक की 1.8 किमी लंबी और एमजी रोड पर कृष्णपुरा पुल से बड़ा गणपति तक करीब 1.7 किमी सड़कें वन-वे हो जाएंगी। इन दोनों प्रमुख मार्गों को 40 से ज्यादा लिंक रोड (छोटी सड़कें) जोड़ती हैं। इन लिंक रोड पर सामान्य आवाजाही हो सकेगी। सोमवार सुबह 10 बजे महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात प्रबंधन मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन अरविंद तिवारी सहित अन्य ने इस व्यवस्था का शुभारंभ किया। रविवार को ही पुलिस परेड ग्राउंड डीआरपी लाइन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अग्रवाल ने यातायात व्यवस्था में लगने वाले बल को दिशा निर्देश दिए गए थे।

गौरतलब है कि शहर के बिगड़ते यातायात को देखते हुए चार दिन पहले ही इस बारे में हुई बैठक में एमजी रोड और जवाहर मार्ग के कुछ हिस्सों को एकांकी मार्ग करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में एमजी रोड पर दोनों तरह से वाहनों की आवाजाही होने से गोराकुंड, राजवाड़ा, टोरी कार्नर आदि जगह दिनभर जाम की स्थिति रहती है। इसी तरह जवाहर मार्ग पर भी नर्सिंह चौराहा, मालगंज चौराहों पर जाम लगता है। प्रारंभिक रूप से मार्गों को एकांकी करने की व्यवस्था एक सप्ताह के लिए की जा रही है। इसके बाद इसका विश्लेषण कर इसे स्थायी किया जाएगा।

एमजी रोड और जवाहर मार्ग की यातायात व्यवस्था को सुधारने के प्रयोग इसके पहले भी हो चुके हैं। जवाहर मार्ग को पहली बार एकांकी मार्ग किया जा रहा है जबकि एमजी रोड को पहले भी एकांकी किया जा चुका है। गोराकुंड चौराहा से राजवाड़ा तक एकांकी मार्ग ही था, लेकिन इस सड़क के चौडीकरण के बाद वाहन चालक स्वत: ही राजवाडा से खजूरी बाजार होते हुए गौराकुंड तक जाने लगे थे। सोमवार से इस मार्ग को एकांकी करने के बाद जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मींद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     राजेश श्रीवास्तव होगें अध्यक्ष, अखिल खरे बने महामंत्री, कायस्थ समाज में हुई नियुक्तियां     |     घरेलू गैंस सिलेंडर का अवैध उपयोग : प्रतिष्ठानों पर एसडीएम की छापेमारी     |     नरवाई न जलाएं, मिट्टी की उर्वरता बचाएं: कृषि विभाग की अपील     |     बिजली कंपनी की सख्त कार्रवाई: 10 दिन में 180 कनेक्शन काटे     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में तीन खेल मैदानों का निर्माण, छात्रों में हर्ष का माहौल     |     भूसे से भरी ट्रॉली से लगा जाम, एक घंटे तक थमा रहा ट्रैफिक     |     23 साल बाद ग्राम अंबाडी में फिर शुरू होगी रामलीला, 19 मार्च से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन     |     कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध , कर गहन जांच शुरू     |     गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811