भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास पर मुलाकात की। बताया गया कि इस दौरान प्रदेश सरकार की कई योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विन्ध्य कोठी स्थित निवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात की। जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।