Let’s travel together.

मिस वर्ल्ड ग्लोबल की दौड़ में मध्य प्रदेश की मानसी ने बिखेरी चमक, 18 जनवरी को होगा फाइनल

0 129

भोपाल। राजधानी से करीब 122 किमी की दूरी पर स्थित सिरोंज की निवासी मानसी चौरसिया माडलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए निकल पड़ी हैं। वह इन दिनों मिस वर्ल्ड ग्लोबल के लिए भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। देश की इकलौती माडल हैं। कंबोडिया, वियतनाम में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल रिजल्ट विभिन्न राउंड पूरा होने के बाद 18 जनवरी को आएगा।

बता दें कि सिरोंज की मानसी चौरसिया ने 2022 में मिस इंडिया ग्लोबल खिताब जीता था। इससे पहले वे मिस मप्र 2022 का खिताब भी जीत चुकी हैं। विश्व में दो सौंदर्य प्रतियोगिताएं होती हैं एक फेमिना ग्रुप की मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स। दूसरी डिवाइन ग्रुप की मिस ग्लोबल व मिस अर्थ। छोटे से कस्बे सिरोंज की लड़की ने मिस इंडिया ग्लोबल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था।

दो जनवरी 2024 को इंट्रोडक्शन राउंड के साथ कंबोडिया में प्रतियोगिता का पहला चरण सम्पन्न हुआ। इसमें 80 देशों की सुंदरियों ने भाग लिया। इसमें मानसी ने शीर्ष 10 में जगह बनाकर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा दी है। तीन जनवरी को आयोजन टीम सभी माडलों को लेकर वियतनाम रवाना हुई। विभिन्न राउंड पूरा कर 10 माडल चयनित होंगी, जिनमें से ही विनर और रनर अप चुनी जाएंगी
मानसी की मां ज्योति ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। जब वह इंदौर, भोपाल दुल्हन मेकअप जैसी प्रतियोगिता में जातीं, तो अपनी बेटी मानसी को ही माडल बनाकर ले जाती थीं। मानसी की लंबी छरहरी काया, सुंदर नयन-नक्श ने सबको प्रभावित किया और वह माडलिंग की दुनिया में उतर गईं। फार्मेसी की छात्रा मानसी ने फिर पीछे नहीं देखा और लगातार आगे बढ़ती चली गईं। आज वह अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। मानसी के माता-पिता भी 13 जनवरी को बेटी का हौंसला बढ़ाने के लिए वियतनाम रवाना होंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811