Let’s travel together.

भारत ने हमेशा से ही नारी शक्ति को पूजनीय मानकर विश्व को एक नई दिशा दी – सुरेंद्र सोलंकी

0 67

– सेवा भारती ने मनाया होली मिलन समारोह व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

– कार्यक्रम में मातृशक्ति का हुआ सम्मान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में सेवा भारती ने सोमवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री (मध्य भारत) सुरेंद्र सोलंकी, जिला अध्यक्ष ओम बंसल, प्रसिद्ध समाजसेवी नम्रता गौतम (सुखदेव हॉस्पिटल) विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सेवा भारती ने समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न वर्गों का सम्मान किया।

मातृशक्ति सम्मान में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने कोविड काल की विभीषिका में अपने प्रियजनों को खोया। इसमें प्रमुख रूप से श्रीमती कविता अग्रवाल रही, इसके अलावा डॉ नीरजा शर्मा एवं सुश्री प्रेमलता कपूर को भी अपने अपने क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा लंबे समय से सेवा भारती को शिक्षा निधि प्रदान करने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया गया। इसी तरह हाल ही में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता सुरेंद्र सोलंकी ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति में महिलाओं के गौरवशाली स्थान को रेखांकित करते हुए कहा, यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का वास होता है। उन्होंने विदेशी धारणाओं को भारतीय परिप्रेक्ष्य में बदलने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत ने हमेशा से ही नारी शक्ति को पूजनीय मानकर विश्व को एक नई दिशा दी है।

मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता गौतम ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं इसके साथ-साथ वह अपनी भारतीय संस्कृति एवं उसके विचारों को अपने बच्चों में भी संस्कार दें एवं अपनी मातृभाषा को भी अपने बच्चों को सिखाएं। कार्यक्रम का कुशल संचालन विनीता जैन द्वारा किया गया।
समापन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को फूल और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सेवा समर्पण और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला होली के गीतों पर सभी ने जमकर नृत्य किया। अंत में सभी ने सामूहिक सहभोज का आनंद लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811