रामभरोस विश्वकर्मा ,मंडीदीप रायसेन
रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड 25 में स्थित है प्रसिद्ध श्री संकट मोचन सिद्ध जाखला धाम हनुमान मंदिर जानकारी देते हुए रामभरोस विश्वकर्मा प्रचार प्रचार प्रमुख ने बताया की विगत दिनों बैठक हुई थी जिसमे सिमराई, बेरसिया, इटाया कला,नानाखेड़ी, विशनखेड़ा, साराकिया,मंडीदीप,ओबेदुल्लागंज, नूरगंज मंडकासिया, पठार कासिया,सहित आस पास के भक्त जन ने सर्व सहमति से निर्णय लिया गया था की संपूर्ण मंदिर स्थल पर किसी भी प्रकार का नशा या धूम्रपान नही किया जायेगा।यदि कोई व्यक्ति इस निर्णय का उलंघन करेगा तो उस पर कानूनी कार्यवाही पर विचार किया जाएगा।

इसको लेकर आज जय हिंद पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार अग्रवाल जी मंडीदीप प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मिथलेश रघुवंशी जी ओबेदुल्लागंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र मेहरा जी द्वारा श्री जाखला धाम सरकार पर इस नशा मुक्ति अभियान का समर्थन किया है। इस अभियान के सभी से समर्थन लेकर एक लेटर रायसेन कलेक्टर और एक लेटर रायसेन पुलिस अधीक्षक के नाम सोपा जायेगा जो भी इस धार्मिक और पवित्र स्थल पर धार्मिक भावनाओं को आहत करेगा उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही करवाई जायेगी ये निर्णय सभी भक्तो ने लिया है।
इनका कहना है –
श्री जाखला धाम सरकार मंदिर पर भव्य मंदिर निर्माण चल रहा है ।जो धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहां पर कुछ दिनों से अनेतिक गतिविधियां संचालित हो रही थी जिसको लेकर विगत दिनों मंदिर को धूम्रपान वर्जित किया जाने को लेकर सहमति बनी है में भी इसका समर्थन करता हु।
माखन सिंह परमार नानाखेड़ी
श्री संकट मोचन सिद्ध जाखला धाम हनुमान मन्दिर आस पास के भक्तो की आस्था का केंद्र है। यहां पर विगत दिनो बैठक हुई थी उसमे धूम्रपान पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने जा जो फैसला लिया गया था वो सराहनीय था में इस फैसले का स्वागत करता हु।
रोहित ठाकुर मंडीदीप
श्री संकट मोचन जाखला धाम हनुमान मंदिर भक्तो की आस्था का केंद्र है।बैठक में जो धूम्रमान प्रतिबंध को लेकर जो सभी ने फैसला लिया है।वो सराहनीय है।में इस फैसले का समर्थन करता हु।
लखन नागले मंडीदीप