Let’s travel together.

शीत लहर की चपेट में शिवपुरी, दो दिन से सूरज भी नहीं निकला, दिन भर छाया रहा कोहरा

0 123

-हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी के बीच लोगों ने सुबह से ही अलाव का सहारा लिया

-लोगों का कहना है कि ऐसी सर्दी कई सालों बाद देखी है

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। मंगलवार को हालत यह रही कि दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। चारों तरफ कोहरा छाया रहा। कोहरा के कारण पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। ठंड के कारण इससे बचाव के लिए लोग दिनभर अलाव जलाते हुए नजर आए। अलाव से लोग ठंड से बचते हुए देखे गए। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही हालात रहे। शिवपुरी में दो दिन से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। सोमवार व मंगलवार को एक जैसे हालत रहे। मंगलवार को तो को पूरे दिन शिवपुरी जिला शीतलहर की चपेट में रहा। पूरे दिन धूप तो दूर सूरज की हल्की किरण तक नजर नहीं आई तथा हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी के बीच लोगों ने सुबह से ही अलाव का सहारा ले लिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया।

सुबह व शाम को ज्यादा कोहरा,वाहन चलाने में आ रही दिक्कत-

शिवपुरी में दो दिन से हालत यह है कि सुबह व शाम को कोहरा छा रहा है। इस कोहरे के कारण वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों चालकों ने बताया है कि इस कोहरे के कारण सडक़ों पर वाहनों का चलाना मुश्किल हो रहा था, क्योंकि कोहरा हवा के साथ धुंध की तरह उड़ रहा था। मंगलवार की सुबह 11 बजे तक शहर में कोहरे की धुंध छाई रही। पूरे दिन कोहरे की धुंध होने की वजह से चलने वाली सर्द हवाओं के बीच स्थिति यह रही कि सुबह से ही लोगों ने आग जलाकर सर्दी से बचाव का प्रयास किया।

मौसम खुल जाए तो मिले राहत-

लोगों का कहना है कि ऐसी सर्दी कई सालों बाद देखी है। दो दिन से सूरज के दर्शन न होने से लोगों का कहना है कि वर्ष 2024 के साल का आगाज ऐसा हुआ है कि ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान बताया है, उसमें आगामी दो दिन तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तथा अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि बुधवार को थोड़ी धूप निकलने का पूर्वानुमान बताया गया है, यदि दिन में धूप निकली तो लोगों को सुबह-शाम की सर्दी के बीच दिन में धूप निकली तो बड़ी राहत मिल सकती है।

फसलों पर पाले की आशंका-

जिले में कोहरा छाने के बीच अब इस समय पड़ रही सर्दी से फसलों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। शिवपुरी कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ एमके भार्गव ने बताया कि इस समय कोहरे के कारण मटर, चना, मूंग और टमाटर की फसलों को नुकसान हो सकता है इसलिए कृषकों के लिए कृषकों को आवश्यक ध्यान देना चाहिए। कृषि वैज्ञानिक डॉ एमके भार्गव ने बताया कि आसमान साफ रहने, तापमान अधिक गिरने, हवा नहीं चलने पर पाला पड़ने की आशंका होती है। ऐसी दशा में सरसों, टमाटर अन्य फसलों को पाले से बचाव के लिए खेत के उत्तर-पूर्व दिशा में सावधानी पूर्वक कचरा, कूड़ा जलाकर रात्रि में धुंआ करे। खेत में सिंचाई व नमी रखे। घुलनशील गंधक 2 ग्रा/लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |     भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811