Let’s travel together.

आपदा मित्रों को रेस्क्यू की आकस्मिक विधियों के बारे में बताया गया एवं अभ्यास करवाया गया

0 85

सीपीआर का अभ्यास भी प्रतिभागियों को करवाया गया

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल
होमगार्ड्स लाइन जिला भोपाल में संचालित आपदा मित्र योजना के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण के नौवें दिवस आपदा मित्रों को रेस्क्यू के तरीके बताए गए इसके अंतर्गत डी. पी श्रीवास्तव, वाइल्ड लाइफ रिसर्चर पीएचडी देहरादून एवं निखिल रावत सर्प एक्सपर्ट छिंदवाड़ा, आर एस भदोरिया, एसडीओ भोपाल वन मंडल और उनकी टीम द्वारा बताया गया कि किस-किस प्रजाति के सर्प होते हैं। भारत में कौन से हैं और मध्यप्रदेश में कोन-कोन से सर्प पाए जाते हैं उसमें जहरीले कोन-कोन सी प्रजाति के हैं। सर्प के बारे में मिथ को दूर किया समाज में गलतफहमी क्या क्या हैं बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।


अभिषेक मिश्रा तकनीकी सहायक डीएमई द्वारा आपदा प्रबंधन के पुराने और नई तकनीकों के बारे मैं बताया गया जनसमुदाय संबंधी आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तृत रुप से भी बताया। प्लाटून कमांडर,अनुदेशक और होमगार्ड टीम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बोट तैयार करना वोट पानी में उतारना ओवीएम से बोट चलाना,

डूबते हुए को चीन टू ,हेड टू , साइड टू , आर्म्स टू आदि विधियों से बचाने का प्रर्दशन किया। प्रशिक्षणार्थियों से अभ्यास भी करवाया गया जिन प्रशिक्षणार्थियों को तैरना आता है उनको तैराकी का भी अभ्यास करवाया। किसी डूबते को बचाते समय और तैराकी करते समय क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए क्या-क्या करना चाहिए आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811