Let’s travel together.

दिल्ली से आए खाद्य विभाग के सचिव ने राशन हितग्राही से पूछा कि राशन समय से मिलता है कि नही?

0 404

-खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव ने सलामतपुर उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण
-उपभोक्ताओं से चर्चा कर जानी ज़मीनी हकीकत

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

मंगलवार सुबह 10 बजे दिल्ली से आई खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की टीम ने सलामतपुर शासकीय उचित मूल्य की दुकान 3001081 का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने राशन लेने आए उपभोक्ताओं से चर्चा भी की। टीम में सचिव खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग कृषि भवन नई दिल्ली से आए सुधांशु पाण्डे के साथ जिला प्रबंधक वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन रायसेन, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रायसेन, नापतौल निरीक्षक, नापतौल विभाग रायसेन, तहसीलदार रायसेन अजय पटेल, नियति साहू नायब तहसीलदार सांची, सलामतपुर सरपंच मूलचंद यादव, पटवारी नंदलाल पवार, सचिव सीताराम अहिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

दिल्ली खाद्य विभाग के सचिव सुधांशु पाण्डे मंगलवार सुबह 10 बजे शासकीय उचित मूल्य दुकान सुनारी सलामतपुर पहुंच गए। और उन्होंने दुकान में पीडीएस संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ देखते हुए लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली देखी। और संचालक दानिश खान से पूछा कि आपकी दुकान के अंतर्गत कितने हितग्राही राशन के लिए पंजीबद्ध हैं। तो संचालक ने बताया कि 605 हितग्राहियों को यहां से राशन दिया जाता है। वहीं खाद्य विभाग सचिव ने बारीकी के साथ दुकान में गेंहू, चावल और केरोसिन का स्टॉक चेक किया। जो पूरा पाया गया। इस दौरान राशन लेने आए उपभोक्ताओं मुकेश मेहरा, समीर खान और हेमराज से बात कर पूछा कि समय से राशन मिलता है कि नही आदि बातें पूछी। और उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया कि पीएमजीकेवाय योजना के अंतर्गत अब अगले छह महीने तक और मुफ्त राशन उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। पीएस लगभग पंद्रह से बीस मिनिट तक राशन दुकान में मौजूद रहे। सलामतपुर के बाद सचिव ने सांची स्तूपों का भी निरीक्षण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811